
-दुष्यन्त सिंह गहलोत-
सांगोद। सांगोद नगर मे नगर पालिका द्वारा संचालित गौशाला का भाजपा पार्षद दल के द्वारा नेता प्रतिपक्ष रामावतार वर्मा, पार्षद कृष्ण कुमार गर्ग जीतेन्द्र घेघट, महेन्द्र प्रजापति ने निरीक्षण किया। नगर मे सबसे बड़े बजट से निर्मित गौशाला मे 300 गाये हैं। दो चारे के गोडाउन हैं। जिसमें एक गोडाउन का चारा खत्म हो गया है।े दूसरे गोडाउन में 15 दिन का चारा बचा है। उपस्थित कर्मचारियों ने बताया कि आगामी 15 के बाद चारा खत्म ही जाएगा। मौके पर एक गाय मरी हुई मिली तथा दो तीन गाये मरणासन्न व्यवस्था में मिलीं। कर्मचारियों ने बताया की आस पास पक्की दिवार नहीं होने के कुछ दिन पूर्व रात मे अचानक कोई जानवर दिखाई देने के कारण गायों मे भगदड़ मच जाने से कुछ गाये जख़्मी हो गईं। यहां पक्की दिवार न होने से गायों की ज्यादा सेफ्टी नहीं है। यहाँ पर छोटे बछड़े के लिए अलग से व्यवस्था होनी चाहिए। लगभग दो करोड़ रूपये खर्च करने के बाद भी जिस प्रकार से गौशाला की व्यवस्था होनी चाहिए वैसी व्यवस्था यहां नहीं है। हमारी नगर पालिका प्रशासन से माँग है कि शीघ्र यहां पर चारे की पूर्ति के लिए अभी से व्यवस्था की जाए क्योंकि बे मौसम बरसात से सोयाबीन और धान की फ़सल ख़राब होने के कारण चारे की किल्ल्त होना स्वभाविक है। बीमार गायों की देखभाल के लिए सप्ताह मे एक बार डाक्टर का गौशाला मे दौरा होना चाहिए।
गौशाला का नगर मे प्रचार प्रसार कर समाज सेवकों गोसेवकों, को अधिक से अधिक जोड़ा जाये लोगो का जुड़ाव यहां अधिक होने से दान दाताओ की संख्या बढ़ेगी जिससे गायों की सार संभाल भी होगी। दीवार के सहारे अधिक छायादार वृक्ष लगाए जाये जिससे गर्मी के समय मे छाया भी रहे गर्मी से गायों को राहत मिले।

















