ठीक नहीं है

buttterfly
फोटोः अखिलेश कुमार

– विवेक कुमार मिश्र-

डॉ. विवेक कुमार मिश्र

हम क्यों ऐसा सोचते हैं कि
जो हम सोच रहे हैं
वह ठीक ही हो
ठीक का ठीक होना जरूरी नहीं
हो सकता है कि
जो हमें ठीक दिखता है
या जिसे हम ठीक मानते हों
वह बस हमारी सुविधा का विस्तार ही हो
और अपनी सुविधाओं की दुनिया में होना
ज्यादातर को ठीक लगता है
पर यह ठीक लगना ठीक नहीं है ।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Laxman singh
Laxman singh
3 years ago

बहुत सुन्दर