देश में विकास राजीव गांधी के बनाए ब्लूप्रिंट का ही परिणाम!

whatsapp image 2025 05 21 at 10.35.49
राजीव गांधी की समाधी पर पुष्पांजलि अर्पित करते एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी। फोटो सोशल मीडिया

राजीव गांधी तुम महान थे, कम समय में भी देश के लिए बड़े-बड़े काम किए, और आज ही के दिन 21 मई 1991 के आतंकी हमले में शहीद हो गए। राजीव गांधी तुम्हें नमन !

-देवेंद्र यादव-

devendra yadav
देवेन्द्र यादव

क्या आप जानते हैं देश में कंप्यूटर राजीव गांधी ही लेकर आए थे, मगर शायद यह भूल गए होगे कि बोफोर्स तोप भी देश की सेना के लिए 80 के दशक में स्वीडन से राजीव गांधी की सरकार ने ही खरीदी थी, और 1999 के कारगिल युद्ध में बोफोर्स तोपौ ने अपना पराक्रम दिखाया और पाकिस्तान से युद्ध जीता।
आतंकवाद से कैसे लड़ा जाता है और आतंकवादियों के इरादों को कैसे नेस्तानाबूद किया जाता है, इसे मालदीव में 1988 में किए गए ऑपरेशन कैक्टस से समझा जा सकता है। तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने मालदीव में हो रहे तख्ता पलट को भारतीय सेना भेजकर रोका था। राजीव गांधी और श्रीलंका के राष्ट्रपति जयवर्धने के बीच शांति समझौता हुआ, क्योंकि श्रीलंका में गृह युद्ध जैसी स्थिति थी। श्रीलंका से लोग भाग कर भारत आ रहे थे। राजीव गांधी ने जयवर्धने के साथ शांति समझौता किया और अपनी सेना को भेज कर श्रीलंका में शांति कायम की !
ऑपरेशन कैक्टस को मिली सफलता ने राजीव गांधी और भारतीय सेना का सारे विश्व में डंका बजाया विश्व ने इसकी सराहना की।

001
राजीव गांधी ने देश के 18 साल के युवाओं को संसद में बिल पास करा के मतदान का अधिकार दिलाया। गुरुकुल की तरह देश भर में राजीव गांधी ने बेहतर शिक्षा के लिए नवोदय विद्यालय की स्थापना करवाई। देश की जनता को शुद्ध पेयजल मिले इसके लिए हैंड पंप की योजना बनाकर गांव-गांव में हैंड पंप लगवाए।
जनादेश का सम्मान कैसे किया जाता है इसकी मिसाल भी 1989 में राजीव गांधी ने देश के सामने पेश की। 1989 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 197 सीट जीती थी, और इस लोकसभा चुनाव में किसी भी राजनीतिक दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था। कांग्रेस सबसे बड़ा दल था, मगर राजीव गांधी ने यह कहते हुए कांग्रेस की सरकार नहीं बनाई क्योंकि कांग्रेस को जनता ने पूर्ण जनादेश नहीं दिया था। राजीव गांधी ने जनता के जनादेश का सम्मान करते हुए अपनी सरकार बनाने से इनकार कर दिया और 144 सीट जीतने वाली जनता दल ने अपनी सरकार बनाई।
आज की तरह यदि राजीव गांधी उस समय चाहते तो कांग्रेस की सरकार बना लेते, मगर राजीव गांधी ने जनादेश का सम्मान किया और पालन किया और जोड़-तोड़ कर अपनी सरकार नहीं बनाई। राजीव गांधी यूं ही नहीं महान नेता हैं। यदि राजीव गांधी के दौर की बात करें तो, देश के डेवलपमेंट के लिए उन्होंने अनेक ब्लूप्रिंट तैयार किए थे, और आज देश में जो विकास नजर आ रहा है यह विकास राजीव गांधी के द्वारा उस समय बनाए गए ब्लूप्रिंट का ही परिणाम है। चाहे वह देश में सड़कों का निर्माण हो या फिर नदी से नदी को जोड़ने या फिर जनता को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने या फिर देश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने की बात हो इसका खाका राजीव गांधी के समय में ही तैयार हो गया था।
(लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं। यह लेखक के निजी विचार हैं)

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments