
-देवेंद्र यादव-

सोशल मीडिया के जमाने में, लोग हमारे देश की महान संस्कृति और परंपराओं को भूलते जा रहे हैं। लेकिन इस दौर में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी देश की जनता को देश की महान संस्कृति और परंपराओं का पालन कर रहे हैं। उन्होंने हरियाणा के करनाल के गांव घोघड़ी पहुंच कर यह एहसास कराया की भारत को महान यूं ही नहीं कहते हैं।
गत दिनों राहुल गांधी अमेरिका की यात्रा पर थे तब करनाल के घोघडी गांव के अमित नाम के युवक से मिलने गए थे। अमित एक्सीडेंट में घायल हो गए थे। अमित ने राहुल गांधी से कहा था कि वह उनके गांव जाकर घर परिवार वालों उनके स्वास्थ्य के बारे में अवगत करा दें। राहुल गांधी ने अपना वादा निभाया और 20 सितंबर शुक्रवार के दिन प्रातः 6 बजे राहुल गांधी अमित के घर पहुंचे और उनके घर वालों को बताया कि अमित स्वस्थ है और चिंता करने की कोई बात नहीं है।
हमारे देश की प्राचीन परंपरा रही है कि सोशल मीडिया के युग से पहले लोग एक दूसरे के संदेशों को इसी तरह से पहुंचाते थे।
राहुल गांधी ने सात समंदर पार एक्सीडेंट में घायल हुए अमित का संदेश उनके परिवार वालों को उनके गांव जाकर दिया। राहुल गांधी ने देश के लोगों का एक बार फिर से दिल जीत लिया। राहुल गांधी बार-बार यह एहसास कर रहे हैं कि देश हमारा है और देशवासी गांधी परिवार का हिस्सा है और राहुल गांधी देश की जनता से पारिवारिक रिश्ता निभा रहे हैं। राहुल गांधी देश की जनता के सुख-दुख में हमेशा भागीदार बनते हैं ।
एक तरफ राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा को लेकर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के नेता विरोध कर रहे थे और उन पर अपमान जनक टिप्पणी कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी ने अमेरिका में घायल अमित के घर पहुंच कर, यह साबित किया कि वह बड़े दिलवाले नेता हैं, जो देश के लोगों को अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं।
(लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं। यह लेखक के निजी विचार हैं।)

















