डॉ सिंह की खामोशी बता गई सच्चाई

man
डॉ मनमोहन सिंह

-देवेंद्र यादव-

devendra yadav
-देवेंद्र यादव-

खामोश रहकर सुनते रहे सबकी फिर अंतिम समय आया तब खामोशी में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को जवाब दे गए। डॉ मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने देश की जनता के लिए क्या-क्या काम किया जिसके कारण देश आज विश्व पटल पर अपना सीना तानकर खड़ा है। नवभारत के नवयुवकों को शायद कांग्रेस के नेता पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की मृत्यु के बाद पता चला है कि यदि डॉ सिंह देश के वित्त मंत्री और बाद में प्रधानमंत्री नहीं बनते तो देश की हालत खराब हो जाती। देश जब आर्थिक तंगी से जूझ रहा था तब देश के वित्त मंत्री डॉ मनमोहन सिंह बने और उन्होंने देश में उदारीकरण की नीति लागू की जिसके कारण व्यापार के दरवाजे खुले और व्यापार के दरवाजे खुलने से देश की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई और देश के नौजवानों को रोजगार मिला और रोजगार के कारण देश के नौजवान संपन्न हुए और देश भी संपन्न हुआ।
कांग्रेस सरकार का वह दौर ऐसा था जब डॉक्टर मनमोहन सिंह देश के वित्त मंत्री बने थे तब देश पर आर्थिक संकट था तब उन्होंने देश को आर्थिक संकट से उभारा और जब वह 2004 में देश के प्रधानमंत्री बने उसके बाद सारा विश्व आर्थिक संकट की चपेट में आ गया था तब डॉक्टर मनमोहन सिंह ने देश को आर्थिक संकट से न केवल बचाया बल्कि देश विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति भी बना। मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नवभारत के नव युवकों को भारतीय जनता पार्टी के नेता बताते रहे कि कांग्रेस सरकारों ने देश के लिए क्या किया। मगर डॉ मनमोहन सिंह की मृत्यु के बाद देश के नवयुवकों के सामने सच्चाई आ गई और पता लग गया कि आजादी से लेकर देश के नवनिर्माण में कांग्रेस सरकारों का बड़ा हाथ रहा है जिसके कारण आज देश मजबूत है। मुख्य धारा का मीडिया भाजपा नेताओं के बयानों को प्रमुखता से छापता था और देश की जनता को बताता था कि कांग्रेस सरकार ने देश के लिए कुछ नहीं किया। विकास नजर आ रहा है वह विकास भाजपा के 10 वर्ष के शासनकाल में हुआ। वह मीडिया भी डॉ मनमोहन सिंह की मृत्यु के बाद प्रमुखता से यह लिखता हुआ नजर आया कि यदि देश में कांग्रेस की सरकार नहीं होती और डॉ मनमोहन सिंह वित्त मंत्री और बाद में प्रधानमंत्री नहीं होते तो देश आर्थिक तंगी में डूब जाता और देश का विकास नहीं होता। उस समय की कांग्रेस की नरसिम्हा राव सरकार और डॉ सिंह की कांग्रेस सरकार ने देश को आर्थिक तंगी से उभारा और बचाया और देश का विकास हुआ। शिक्षा का अधिकार भोजन का अधिकार सूचना का अधिकार रोजगार गारंटी आधार कार्ड जैसी बड़ी महत्वाकांक्षी योजनाओं को डॉक्टर सिंह सरकार ने लागू किया। वहीं स्वच्छ भारत अभियान की बुनियाद भी नरसिम्हा राव सरकार के समय रखी गई थी। तब देश में नरसिम्हा राव सरकार ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का गठन किया और शौचालय बनाने की योजना लेकर आए। मुद्रा लोन की योजना कांग्रेस सरकारों के वक्त की बड़ी योजना थी जिसे स्वरोजगार योजना के रूप में जाना जाता था, उस समय शिक्षित बेरोजगारों को सब्सिडी लोन मिलता था, जिसे आज मुद्रा लोन के रूप में प्रचारित किया जाता है। सवाल यह है कि कांग्रेस के नेता अपनी सरकार के द्वारा जनता के लिए किए गए कार्यों का बखान नहीं करते जबकि भारतीय जनता पार्टी के नेता कांग्रेस सरकारों के द्वारा जनता के लिए बनाई गई योजनाओं को अन्य नाम से प्रचारित कर जनता को परोस रही है, जिसकी सच्चाई जनता को डॉक्टर मनमोहन सिंह की हमेशा हमेशा की खामोशी बता गई।
(लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं। यह लेखक के निजी विचार हैं)

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments