अन्तर-महाविद्यालयी पुरूष बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में यूटीडी विजेता

whatsapp image 2024 10 19 at 16.59.20

कोटा. कौटिल्य महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय नयागाँव, कोटा कैंपस में दिनांक 18 एवं 19 अक्टुबर 2024 को कौटिल्य महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय कोटा द्वारा अन्तर-महाविद्यालयी पुरूष बास्केटबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कोटा विश्वद्यिालय से सम्बन्धित 06 काॅलेज की टीम ने भाग लिया। फाईनल मैच कौटिल्य काॅलेज एवं यूटीडी, कोटा विश्वविद्यालय, कोटा के मध्य दिनांक 19 अक्टुबर 2024 को खेला गया। जिसमें यूटीडी विजेता रही और कौटिल्य काॅलेज उपविजेता रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विश्वद्यिालय कोटा के खेल विभाग के निदेशक डाॅ. विजय सिंह, स्पोर्ट ऑफिसर श्री अमर सिंह यादव, महाविद्यालय के डायरेक्टर श्री हशरूद्धीन पठान, महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. महेन्द्र कुमार उपाध्याय एवं समस्थ स्टाफ उपस्थित रहें। प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय से आए हुए खेल पर्यवेक्षक डाॅ. धीरेन्द्र सक्सेना, डाॅ. तीरथ सिंह, श्री अबीर खान, श्री शाहबाज खान तथा कौटिल्य काॅलेज के आयुष वशिष्ठ, डायरेक्टर कौटिल्य स्पोर्टस काम्पेक्स एवं पी.टी.आई. मयूर गोचर, स्नेहा कसेरा एवं अन्य निर्णायक समिति को भी सम्मान चिन्ह प्रदान किया।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments