एमएनआईटी कन्वोकेशन में कानपुर निवासी विदित अवस्थी को डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल

whatsapp image 2025 10 14 at 10.56.37
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल से सम्मान ग्रहण करते विवेक अवस्थी।

जयपुर. कानपुर निवासी विदित अवस्थी को एमएनआईटी जयपुर के 19वें कन्वोकेशन प्रोग्राम में डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल प्रदान किया गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल ने यह गोल्ड मेडल एक भव्य समारोह में प्रदान किया। एमएनआईटी देश का प्रतिष्ठित तकनीकी शिक्षा संस्थान है।

एमएनआईटी डायरेक्टर प्रो. एन पी पाढ़ी ने बताया कि दीक्षांत समारोह में 20 टॉपर्स को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। इनमें बी.टेक, बी.आर्क, एम.टेक, एम. प्लान, एम.एससी और एमबीए प्रोग्राम्स के टॉपर शामिल हैं। इस बार स्नातक स्तर के आधे गोल्ड मेडल गर्ल स्टूडेंट्स ने हासिल किए हैं। इसके अलावा 30 से ज्यादा दिव्यांग स्टूडेंट्स ने भी इस साल ग्रेजुएशन पूरी की है। इन सभी को समारोह में विशेष सम्मान दिया गया।

whatsapp image 2025 10 14 at 10.57.01
गोल्ड मेडल से सम्मानित होने के बाद अपने माता पिता के साथ विवेक अवस्थी।

इस साल का डायरेक्टर गोल्ड मेडल बी.टेक मेकेनिकल इंजीनियरिंग के स्टूडेंट विदित अवस्थी को प्रदान किया गया। कानपुर में 12वीं तक की शिक्षा ग्रहण करने वाले विदित अवस्थी को 9.45 सीजीपीए पर डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल मिला है। उनका जनरल इलेक्ट्रिक हैल्थकेयर बेंगलूरू में प्लेसमेंट हुआ है। उनका इंजीनियर्स इंडिया में भी चयन हो चुका है। उनके पिता विवेक अवस्थी साइंस विषय के जाने माने शिक्षक हैं। उनके मार्ग दर्शन में सैकड़ों विद्यार्थी तकनीकी शिक्षण संस्थानों में प्रवेश पा चुके हैं। विदित की मां जया (रेनू) अवस्थी अंग्रेजी विषय में परास्नातक हैं। वह गृहणी हैं। विदित की बड़ी बहन विधि अवस्थी ने भी पुणे के प्रतिष्ठित संस्थान से बी. टेक किया है और मुंबई की प्रमुख टेक कंपनी में कार्यरत हैं।

इस समारोह में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को शामिल होना था। मुख्यमंत्री भजन लाल ने इस अवसर पर कहा कि आने वाले समय में भारत की शक्ति युवाओं, कौशल और तकनीकी क्षमता में निहित होगी। इसमें एमएनआईटी जैसे संस्थान अग्रणी भूमिका निभाएंगे।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments