जन्म लिए रघुरैया अवधपुरी में बाजे बधैया…

1743997357650

-सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति रामनवमी महोत्सव संपन्न

-विष्णुदेव मंडल-
चेन्नई। उत्तर चेन्नई के कावाकरै स्थित रानी सेंगुपति मैरिज हॉल में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में रामनवमी महोत्सव आयोजित किया गया।
तय कार्यक्रम के तहत सुंदर कांड पाठ का वाचन लगभग 4:30 बजे शुरू कर दिया गया जो शाम 7:00 बजे तक चला। उसके बाद स्थानीय कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी।
रामचंद्र जी के जन्म से जुड़े भजन जन्म लिए रघुरैया अवधपुरी में बाजे बधैया…
आज मिथिला नगरिया निहाल सखिया चारु दूल्हा में बड़का कमाल सखिया… उठो सिया श्रृंगार करो शिव धनुष राम ने तोड़ा… आदि भजनों पर भक्तों ने जमकर तालियां बजाई एवं झूमते नाचते नजर आए।
यहां उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने हाल ही में अपनी संस्था को ट्रस्ट के रूप देकर पंजीयन करवाया है,जिसका मुख्य उद्देश्य प्रवासी हिंदी भाषियों को एक दूसरे से जोड़ने का है। समय-समय पर समाज के लोगों को वांछित सहयोग एवं सुख दुख में साथ देने के लिए तत्पर रहना साथ ही सनातन धर्म से जुड़े धार्मिक महोत्सव को मानते रहना है।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments