गठबंधन की कोशिश के दौरान आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित कर दिए-भूपेंद्र हुड्डा

-राजेन्द्र सिंह जादौन-

चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन न हो पाने को लेकर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पहली बार बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम तो गठबंधन के लिए कोशिश कर रहे थे लेकिन आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित कर दिए। वे शायद गठबंधन में चुनाव नही लड़ना चाहते थे।
रोहतक की गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट से भूपेंद्र हुड्‌डा ने नामांकन भर दिया है। इससे पहले उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। आम आदमी पार्टी से गठबंधन टूटने पर उन्होंने कहा कि हम तो कोशिश कर रहे थे लेकिन आप ने उम्मीदवार घोषित कर दिए। शायद वे गठबंधन में नहीं लड़ना चाहते थे।
आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डा सुशील गुप्ता ने कहा था कि पार्टी प्रदेश की सभी नब्बे सीटो पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।आम आदमी पार्टी ने अब तक तीन सूचियां जारी कर 40प्रत्याशी घोषित कर दिए है।हाल में पार्टी ने विधानसभा क्षेत्रो में बदलाव जनसभाएं की थी।इनमें से ज्यादातर जनसभाओं को पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संबोधित किया था।हरियाणा में दिल्ली और पंजाब की तरह बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की थी।
आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में 2019के विधानसभा चुनाव में 46सीटो पर उम्मीदवार उतारे थे लेकिन पार्टी को सफलता नही मिली और मात्र दशमलव 48फीसदी वोट मिले थे।लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी एक मात्र सीट कुरुक्षेत्र से चुनाव लडा था। पार्टी प्रत्याशी डा सुशील गुप्ता को पांच लाख के करीब वोट मिले थे लेकिन जीत हासिल नहीं हुई।यह वोट प्रतिशत 3.94आंका गया।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments