
कोटा। त्रिपाठी एदिवक फाउंडेशन के सहयोग से मेजर ध्यानचंद अकादमी कोटा के दृवारा 28वीं अखिल भारतीय संग्राम सिंह कप हॉकी प्रतियोगिता 22 दिसबर से 24 दसबर तक बािधत बाल विकास सीनियर सेकण्डरी स्कूल झालावाड रोड
कोटा राजस्थान के खेल मैदान पर आयोजित की जाएगी।
आयोजन सचिव भूपेन्द्र सिंह खींची ने बताया कि इस वर्ष अखिल भारतीय प्रतियोगिता में ग्रासरूट कोलकाता, मुज़फ्फरपुर, यमुना नगर, हरियाणा हॉकी, भीलवाडा राजथान, मध्य प्रदेश ,वाराणसी की टीम इस प्रतियगिता में भाग लेंगी।
यह प्रतियोगिता जूिनयर बॉयज अंडर 14 वर्ष के लिए होगी जो सुपर लीग के आधार पर खेली जाएगी।
इस वष इस प्रतियोगिता में कोटा शहर के 60 वर्ष से अधिक उम्र के उन हॉकी खिलाडियों का सम्मान किया जाएगा जिन्होंने किसी भी क्षेत्र में हॉकी में कोटा का प्रतिनिधित्व किया है। इन सभी खिलाडियों को 24 दसबर को सम्मानित किया जाएगा।














