बदमाशों ने आकाशवाणी कॉलोनी में कारों के शीशे तोड़े

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

कोटा।शहर में असामाजिक तत्व व बदमाश बैखोफ होकर घटना को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला नयापुरा थाना क्षेत्र के आकाशवाणी कॉलोनी में देखने को मिला। रात के अंधेरे में बदमाशों ने कॉलोनी में गदर मचाया। बदमाशों ने खड़ी गाड़ियों पत्थर फेंके। करीब 6 गाड़ियों के शीशे तोड़ कर फरार हो गए। सुबह जागने पर लोगों को पता लगा। देखते ही कॉलोनी में दहशत मच गई। पीड़ित ने थाने में शिकायत दी है।

पीड़ित सत्यनारायण जांगिड़ ने बताया कि वो कोटड़ी में प्राइवेट स्कूल चलाते है। मंगलवार शाम को घर के बाहर कार को पार्क किया था। रात दो से तड़के 4 बजे करीब अज्ञात बदमाश ने उनकी गाड़ी पर 3-4 किलों वजनी पत्थर मारा। सुबह उठकर देखा तो गाड़ी के आगे का शीशा टूटा हुआ था। आसपास पड़ोस में पता किया। करीब 100 मीटर दूरी पर खड़ी गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था। गाड़ी के शीशे पर भारी भरकम पत्थर पड़ा हुआ था। इसजी कॉलोनी में 4 और गाड़ियों के शीशे टूटे हुए मिले। सूचना देकर पुलिस को बुलवाया। पुलिस ने कॉलोनी में लगे CCTV कैमरे चेक किए। जिसमें दो बाइक सवार संदिग्ध बदमाश नजर आए है। उनकी तस्वीर धुंधली नजर आई है। एक ने कंबल ओढ़ रखा था,दूसरे ने हेलमेट पहन रखा था।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments