पधारो जी पावणा… कोटा में देखने को मिलेंगे एक से बढकर एक अजूबे

whatsapp image 2023 01 20 at 14.34.35

-ए एच जैदी-

ए एच जैदी

(नेचर एवं टूरिज्म प्रमोटर)
कोटा। स्मार्ट सिटी कोटा के चैराहों और अन्य विरासत के विकास कार्यों के लगभग पूरा होने के बाद अब चंबल रिवर फ्रंट भी अपना वास्तविक स्वरुप ले रहा है। रिवर फ्रंट और अन्य विकास कार्यों पर हाड़ौती, राजपूताना और हिंदुस्तानी आर्किटेक्चर की छाप दिख रही है। इसमें चंबल रिवर फ्रंट तो एक से बढकर एक अजूबों से भरपूर होगा। पर्यटक इसे देखकर न केवल अचंभित रह जाएंगे बल्कि वे बार बार यहां आना चाहेंगे।

whatsapp image 2023 01 20 at 14.35.12

चंबल रिवर फ्रंट पर्यटन प्रोजेक्ट कोटा बैराज से नयापुरा इलाके में चंबल नदी के तट पर विश्व स्तरीय हैरीटेज के तौर पर बनाया जा रहा है। अभी पहले चरण का काम किया जा रहा है। दूसरे चरण में भी इस चंबल रिवर फ्रंट के कार्य को विस्तारित करने की योजना है।

whatsapp image 2023 01 20 at 14.37.37
इस हैरीटेज चंबल रिवर फ्रंट की भव्यता देखते ही बन रही है। दुनिया का अपनी तरह का यह पहला हेरिटेज रिवर फ्रंट राजस्थान के साथ देश के पर्यटन क्षेत्र में भी ऊंची उड़ान भरेगा।

whatsapp image 2023 01 20 at 15.49.30

यहां विकसित किए जा रहे सभी कार्य पर्यटकों के आकर्षण का केन्द् होंगे। पर्यटक जब यहां पहुंच कर इस रिवर फ़्रंट का अवलोकन करेंगे तो उनकी कोटा की यात्रा अविस्मरणीय बन जायेगी क्योंकि यहां हर वर्ग के लिए रिवर फ्रंट पर विश्व स्तरीय आकर्षण मौजूद है।

whatsapp image 2023 01 20 at 15.49.30 (1)
चंबल रिवर फ्रंट पर विकसित किए जा रहे हैं हेरिटेज मॉन्यूमेंट्स, देश की संस्कृति सभ्यता का चित्रण करेंगे।

whatsapp image 2023 01 20 at 15.48.18

रिवर फ्रंट का एक आकर्षण वल्र्ड हेरीटेज स्टीट होगी जिसमें विश्व के आधा दर्जन से अधिक देशों की प्रसिद्ध इमारतों के माॅडल बनाए गए हैं। इसमें एशियाई देशों के प्रसिद्ध मान्यूमेंट्स और मंदिर भी प्रदर्शित किए जाएंगे।

(सभी फोटो एएच जैदी)

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments