प्रकृति व संस्कृति का संरक्षण करें

aaa

– गायत्री साधनाश्रम बोरखेड़ा पर शिवपुराण,यज्ञ की पूर्णाहूति

कोटा, 29 जनवरी। संत श्री कौशिक गायत्रीपीठ साधनाश्रम बोरखेड़ा में बसंतपंचमी महोत्सव के तहत शिवपुराण कथा तथा 109 कुण्डीय गायत्री यज्ञ की पूर्णाहूति पर 1 लाख आहूतियां मंत्रोच्चार के साथ दी गई। इस अवसर पर आयोजित धर्म सभा में प्रधान संचालक यज्ञदत्त हाड़ा ने साधकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें संम शंभूसिंह कौशिक की शिक्षाओं पर चलते हुए प्रकृति और संस्कृति का संरक्षण करना है। वृक्ष, जल, गौ माता, गंगा- चम्बल आदि नदियां जीवनदायिनी है इनके संरक्षण से ही राष्ट्र का उत्थान संभव है।

aa

साधानाश्रम के राष्ट्रीय संचालक युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि समरसता मिशन की भावना के साथ संकल्पित होना है। कथा वाचक पंडित कमलेश शर्मा के सानिध्य में बड़ी संख्या में साधकों ने नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण,बलि प्रथा रोकने ,बेटी बचाओ का संकल्प लिया। महिला संचालक दुर्गेश कंवर, यज्ञाचार्य बलराम भारद्वाज,डाॅ सीबी दासगुप्ता,प्रबंधक नंद किशोर शर्मा, छीतर लाल बटावदी, अंशुमान भारद्वाज आदि प्रमुख साधक उपस्थित रहे। यज्ञ समाप्ति के प्श्चात भण्डारें में हजारों सांधकों ने प्रसादी ग्रहण की।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments