राशिफल व पंचांग***18 मई, 2023, गुरुवार

horoscope
 -राजेन्द्र गुप्ता-
राजेन्द्र गुप्ता
आज का राशिफल
*****************
18 मई, 2023, गुरुवार
================
1. मेष राशि : आज खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है। व्यर्थ के दिखावे से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे। व्यवसाय में कई कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी।
2. वृषभ राशि : काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक कार्यों में आप की पूछ परख बढ़ेगी।
3. मिथुन राशि : आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति संभव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।
4. कर्क राशि : सामाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।
5. सिंह राशि : आप बहुत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाते है, सतर्क रहें। विपरीत परिस्थितियों में दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम-प्रसंग के योग हैं।
6. कन्या राशि : आपकी दिनचर्या में आये बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरों पर नजर रखें।
7. तुला राशि : आज रुका हुआ धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा। आत्मविश्वास के बलबूते पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।
8. वृश्चिक राशि : अपने स्वास्थ्य के प्रति आप कितने लापरवाह है। किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे।
9. धनु राशि : अपने संबंधों के प्रति आप लापरवाही कर रहे है। व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढ़ेंगे। निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है। आप के लिए शनी देव की आरधना लाभदायक रहेगी।
10. मकर राशि : नौकरी में बदलाव चाहते हैं पर फैसला लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे।
11. कुम्भ राशि : समय का सदुपयोग करें। अपनी संगत बदलें। दुसरों की उन्नति से दुखी न हों आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।
12. मीन राशि : समय पर काम होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। जीवन साथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।
आज का पंचांग
===========
18 मई 2023, गुरुवार
************************
तिथि      चतुर्दशी  09:44 PM
नक्षत्र      अश्विनी  07:22 AM
करण      विष्टि     10:04 AM
             शकुन     09:44 PM
पक्ष         कृष्ण
योग         सौभाग्य  07:35 PM
वार          गुरुवार
सूर्योदय     05:28 AM
सूर्यास्त      07:06 PM
चन्द्रमा       मेष
राहुकाल    01:59 – 03:42 PM
विक्रमी संवत्  2080
शक सम्वत  1945 (शोभकृत)
मास      ज्येष्ठ
शुभ मुहूर्त
अभीजित   11:50 – 12:44 PM
आज और कल का दिन खास 
*************************
18 मई 1974 में आज ही के दिन राजस्थान के पोख़रण में अपने पहले भूमिगत परमाणु बम परीक्षण के साथ भारत परमाणु शक्ति संपन्न देश बना था। इस परीक्षण को
‘स्माइलिंग बुद्धा’ का नाम दिया गया था।
19 मई 2023 : ज्येष्ठ अमावस्या कल।
 -राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted