मणिपुर में दो महिलाओं के यौन उत्पीड़न का वीडियो बनाने का आरोपी गिरफ्तार,जांच सीबीआई को सौंपे जाने की सभांवना

नई दिल्ली। कथित तौर पर मणिपुर में दो महिलाओं के यौन उत्पीड़न का वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसे पकड़ लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी से वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि जिस फोन से यह घृणित वीडियो लीक किया गया था, उसकी जांच होने के बाद सिलसिलेवार घटनाओं का पता लगाया जा सकेगा।

गृह मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि उम्मीद है कि सीबीआई मणिपुर यौन उत्पीड़न मामले को अपने हाथ में ले लेगी और केंद्र सुप्रीम कोर्ट को बताएगा कि उचित प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए मुकदमा राज्य के बाहर, संभवतः असम में चलाया किया जाएगा।

अधिकारी ने कहा कि मैतेई और कुकी दोनों समुदायों को बातचीत के लिए राजी करने के प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के तत्वावधान में इसकी योजना बनाई जा रही है। प्रक्रिया अग्रिम चरण में पहंुच चुकी है।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted