train
file photo

-कृष्ण बलदेव हाडा-
कोटा। हावड़ा मण्डल के शक्तिगढ़, पलसित और रसूलपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी लाईन से जोड़ने के लिये 14 सितम्बर से 16 सितम्बर तक तीन दिन नॉनइंटरलॉकिंग कार्य किये जाने के कारण कोटा मंडल होकर जाने वाली दो जोड़ी गाड़ियों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।
कोटा मण्ड़ल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने आज बताया कि निरस्त की जाने वाली गाड़ियों में कोटा होकर जाने वाली गाड़ी संख्या 19608 मदार-कोलकाता एक्सप्रेस द 12 सितम्बर को तथा गाड़ी संख्या 19607 कोलकाता-मदार एक्सप्रेस 15 सितम्बर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
श्री मालवीय ने बताया कि इसी प्रकार कोटा मंडल के भरतपुर होकर जाने वाली गाड़ी संख्या 12988 अजमेर-सियालदह सुपरफास्ट एक्सप्रेस 13 सितम्बर से 15 सितम्बर तथा गाड़ी संख्या 12987 सियालदह –अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 14 सितम्बर से 16 सितम्बर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हुये कहा है कि इस संबंध में सर्व संबधित स्टेशनों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है । यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि ट्रेन की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशनों,139 एवं ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करे।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments