amar nivas
अमर निवास युवक मंडल के पांडाल में स्थापित ईको फ्रेण्डली गणेश जी

कोटा। पर्यावरण के प्रति समर्पित लोगों ने इस बार गणेश उत्सव पर मिट्टी की गणेश प्रतिमा की स्थापना की है। ऐसा ही एक संगठन अमर निवास युवक मंडल है जिसने ईको फ्रेण्डली गणेश प्रतिमा स्थापित की है। रामधाम आश्रम के पास सजे पांडाल में यह गणेश प्रतिमा स्थापित है। नवयुवक मंडल के आशीष शर्मा ने बताया कि इस ईको फ्रेण्डली प्रतिमा का निर्माण उनके संगठन के सदस्यों ने किया है। यह पहली बार नहीं है। हम प्रति वर्ष खुद ही प्रतिमा का निर्माण करते हैं और स्थापना करती हैं। गणेश उत्सव के दौरान प्रतिदिन आरती के अलावा कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। आशीष शर्मा ने बताया कि मंगलवार को महाआरती तथा बुधवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

दादाबाडी छोटा चौराहा पर पांडाल में स्थापित गणेश प्रतिमा
Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted