महिलाओं में आर्थिक आत्मनिर्भरता जरूरी- अग्रवाल

1678368089014

कोटा। पेेंशन विभाग की क्षैत्रीय अतिरिक्त निर्देशक पूर्वी अग्रवाल ने कहा है कि महिलाओं में आर्थिक निर्भरता की बहुत आवश्यकता है उसके बिना महिलाओं का सर्वांगीण विकास मुश्किल होता है। महिला और पुरूष दोनों एक दूसरे के पूरक है। इसे सही संदर्भ में समझने की आवश्यकता है।
पूर्वी अग्रवाल महिला दिवस पर समर्पण बहुउद्देश्यीय विकास समिति के तत्वावधान में दादाबाड़ी के चिल्ड्रन शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में महिला दिवस पर आयोजित संगोष्टी में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहीं थी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी क्षमताओं को पहचानना चाहिए तभी उन्हें समान दर्जा मिलना आसान होगा। समिति के अध्यक्ष अरएस कसेरा ने महिला शिक्षा और लिंग भेद को मिटाने का आव्हान किया। चिल्ड्रन टीटी काॅलेज के चेयरमेन एसए खान ने महिला दिवस की प्रासंगिकता पर कहा कि महिलाएं हर क्षैत्र में आगे बढ़ रही है। प्राचार्य अनामिका राठोड़ ने अतिथियों का स्वागत किया। चिल्ड्रन एजुकेशन ग्रुप की छात्राओं ने नाटिकाओं तथा मोने एक्टिंग के द्वारा महिलाओं के प्रति समाज में हो रहे उत्पीड़न को प्रदर्शित कर महिलाओं को मजबूत बनने का आव्हान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीए इस्लाम खान ने की। समिति के सचिव डाॅ जगदीश शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। समिति के यज्ञदत्त हाड़ा, विजय माहेश्वरी ने छात्र अघ्यापकों को पुरस्कृत किया।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments