कांग्रेस की दो सूचियों में सबसे अधिक बारह टिकट जाट समुदाय को मिले

-राजेन्द्र सिंह जादौन-

चंडीगढ़।हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से रविवार रात नौ प्रत्याशियो की दूसरी सूची जारी करते हुए अब तक 41प्रत्याशी घोषित कर दिए है। इन प्रत्याशियो में सबसे अधिक 12जाट प्रत्याशी है।इसके बाद नौ नौ ओबीसी और एससी प्रत्याशी है।पंजाबी समुदाय से चार और तीन ब्राह्मण प्रत्याशी है।एक सिख प्रत्याशी को टिकट दिया गया है।मुस्लिम समुदाय से तीन टिकट दिए गए है।हरियाणा में आठ फीसदी होने का दावा करने वाले राजपूत समुदाय को एक भी टिकट अब तक नही दिया गया है।
कांग्रेस उम्मीदवारों की जो दूसरी सूची में 3 नए चेहरे हैं। इस सूची में 3 टिकट उन नेताओं को मिले हैं, जो पिछली बार हारे थे।नौ प्रत्याशियो में सबसे अधिक जाट और 2-2 ओबीसी एवम पंजाबी उम्मीदवारों को टिकट दिए हैं। दूसरी सूची में केवल 1 महिला है। दो दलबदलुओं को टिकट दिया है।दूसरी सूची में सबसे उम्रदराज परमवीर सिंह (69) हैं, जिन्हें फतेहाबाद के टोहाना से मैदान में उतारा है। वहीं, सबसे युवा वर्धन यादव (35) को गुरुग्राम की बादशाहपुर सीट से टिकट मिला है।
इस बार भिवानी की तोशाम सीट पर कांग्रेस ने मुकाबला रोचक कर दिया है। इस सीट पर भाई-बहन का मुकाबला होगा। यहां से बीजेपी ने किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने श्रुति चौधरी के चचेरे भाई अनिरुद्ध चौधरी को मैदान में उतारा है। अनिरुद्ध चौधरी रणबीर महेंद्रा के बेटे हैं। रणबीर महेंद्रा हरियाणा के पूर्व सीएम बंसीलाल के बेटे हैं। वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं।
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना आठ अक्टूबर को होगी।प्रदेश में मौजूदा राजनीतिक स्थिति के अनुसार सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है।दो क्षेत्रीय दल जेजेपी और इंडियन नेशनल लोकदल जाट और दलित समुदाय आधारित गठबंधन के बूते इन दोनो के बीच में दावा ठोक रहे है।हरियाणा में राजनीतिक दलों के अलावा निर्दलीय भी बाजी मारते रहे है और सरकार के गठन में भूमिका निभाते रहे है।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments