कोटा-दानापुर ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाई, दो-दो फेरे और करेगी

-अशोक सैनी-

कोटा। रेलवे ने कोटा-दानापुर के बीच चलाई स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार किया है। ट्रेन अब दोनों ओर से दो-दो फेरे और करेगी।
गाड़ी संख्या 09817 कोटा से 31 अक्टूबर और 5 नवंबर को शाम 6:40 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 8 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09818 दानापुर से 1 और 6 नवंबर को रात 9:30 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 2 बजे कोटा पहुंचेगी।
रास्ते में ट्रेन सवाई माधोपुर,गंगापुर, हिंडौन, भरतपुर, अचनेरा, मथुरा, हाथरस, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपूर सेन्ट्रल, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर, वाराणसी, पं दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर तथा आरा स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन में सेकंड एसी का एक, थर्ड एसी के दो, स्लीपर के 13, जनरल के 4 तथा दो एसएलआर सहित कुल 12 कोच होंगे।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments