शामगढ़ और सुवासरा स्टेशनों पर यात्री गाड़ियों के प्रायोगिक ठहराव की मंजूरी

त्योहारी सत्र में यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण प्रतीक्षारत यात्रियों की लम्बी सूची को देखते हुये उनकी सुविधा के लिये यह निर्णय किया गया

train
file photo

-कृष्ण बलदेव हाडा-
कोटा। पश्चिम-मध्य रेलवे के कोटा मंडल के शामगढ़ व सुवासरा रेलवे स्टेशनों पर चार-चार जोड़ी
सुपरफास्ट एक्सप्रेस यात्री गाड़ियों के प्रायोगिक ठहराव की रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दी है। रेलवे के कोटा मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि त्योहारी सत्र में यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण प्रतीक्षारत यात्रियों की लम्बी सूची को देखते हुये उनकी सुविधा के लिये यह निर्णय किया गया है।
श्री मालवीय ने बताया कि गाड़ी संख्या 22631-22632 मदुरई-बीकानेर-मदुरई का 6 अक्टूबर से अगले साल 7 अप्रैल, तक, गाड़ी संख्या 22975-22976 बांद्रा टर्मिनल-रामनगर- बांद्रा टर्मिनल का 7 अक्टूबर,2022 से 10 अप्रैल तक,गाड़ी संख्या 12969-129970 कोयंबटूर-जयपुर- कोयंबटूर का 7 अक्टूबर से 08 अप्रैल तक, गाड़ी संख्या 12975 -12976 मैसूर- जयपुर- मैसूर का 6 अक्टूबर से 7 अप्रैल तक चार जोड़ी साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेनों का कोटा मंडल के शामगढ़ स्टेशन तथा गाड़ी संख्या 12939-12940 पुणे-जयपुर-पुणे साप्ताहिक सुपरफास्ट का 8 अक्टूबर से अगले साल 6 अप्रैल तक,गाड़ी संख्या 12955-12956 मुम्बई सेन्ट्रल-जयपुर-मुम्बई सेन्ट्रल प्रतिदिन चलने वाली सुपरफास्ट का 7 अक्टूबर से 5 अप्रैल तक ,गाड़ी संख्या 19037-19038 बांद्रा टर्मिनल-बरौनी- बांद्रा टर्मिनल के बीच प्रतिदिन चलने वाली एक्सप्रेस का 7 अक्टूबर से 4 अप्रैल तक, गाड़ी संख्या 12465-12466 इन्दौर-जोधपुर- इन्दौर रणथम्भौर सुपरफास्ट का 8 अक्टूबर से अगले साल 5 अप्रैल तक मंडल के सुवासरा स्टेशन पर छह माह के लिए दो मिनट का प्रायोगिक ठहराव दिया गया हैं
श्री मालवीय ने बताया कि शामगढ़ स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव वाली गाड़ियाें में गाड़ी संख्या 22631 मदुरई से बीकानेर को जाने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट जो अपने प्रारम्भिक स्टेशन से 6 अक्टूबर को प्रस्थान किया जिसका कोटा मंडल के शामगढ़ स्टेशन पर 8 अक्टूबर आगमन सुबह 3:06 बजे तथा 3:08 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान किया एवं वापसी में गाड़ी संख्या 22632 बीकानेर से मदुरई को जाने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट जो अपने प्रारम्भिक स्टेशन से 9 अक्टूबर को प्रस्थान करेगी जिसका कोटा मंडल के विक्रमगढ़-आलोट स्टेशन पर 10 अक्टूबर आगमन रात 2:38 बजे तथा 2:40 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।
श्री मालवीय ने बताया कि गाड़ी संख्या 22975 बांद्रा टर्मिनल से रामनगर को जाने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन जो अपने प्रारम्भिक स्टेशन से 13 अक्टूबर को प्रस्थान करेगी जिसका कोटा मंडल के शामगढ़ स्टेशन पर 13 अक्टूबर आगमन शाम 4:36 बजे तथा 4:38 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी एवं वापसी में गाड़ी संख्या 22976 रामनगर से बांद्रा टर्मिनल को जाने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन जो अपने प्रारम्भिक स्टेशन से 7 अक्टूबर को प्रस्थान किया जिसका कोटा मंडल के शामगढ़ स्टेशन पर 8 अक्तूबर आगमन सुबह 7:53 बजे तथा 07:55 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।
श्री मालवीय ने बताया कि गाड़ी संख्या 12969 कोयंबटूर से जयपुर को जाने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन जो अपने प्रारम्भिक स्टेशन से 7 अक्टूबर को प्रस्थान किया जिसका कोटा मंडल के शामगढ़ स्टेशन पर 9 अक्तूबर आगमन रात 12:23 बजे तथा 12:25 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी एवं वापसी में गाड़ी संख्या 12970 जयपुर से कोयंबटूर को जाने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन जो अपने प्रारम्भिक स्टेशन से दिनांक 11 अक्टूबर को प्रस्थान करेगी जिसका कोटा मंडल के शामगढ़ स्टेशन पर 12 अक्टूबर आगमन रात 12:43 बजे तथा 12:45 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 12975 मैसूर से जयपुर को जाने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन जो अपने प्रारम्भिक स्टेशन से 6 अक्टूबर को प्रस्थान किया जिसका कोटा मंडल के शामगढ़ स्टेशन पर 8 अक्टूबर आगमन रात 12:23 बजे तथा 12:25 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी एवं वापसी में गाड़ी संख्या 12976 जयपुर से मैसूर को जाने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन जो अपने प्रारम्भिक स्टेशन से 10 अक्टूबर को प्रस्थान करेगी जिसका कोटा मंडल के शामगढ़ स्टेशन पर 11 अक्टूबर आगमन रात 12:43 बजे तथा 12:45 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।
श्री मालवीय ने बताया कि
कोटा मंड़ल में सुवासरा स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव वाली गाडियों में गाड़ी संख्या 12939 पुणे से जयपुर को जाने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन जो अपने प्रारम्भिक स्टेशन से 9 अक्टूबर को प्रस्थान करेगी जिसका कोटा मंडल के सुवासरा स्टेशन पर 10 अक्टूबर आगमन सुबह 8:22 बजे तथा 8:24 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी एवं वापसी में गाड़ी संख्या 12940 जयपुर से पुणे को जाने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन जो अपने प्रारम्भिक स्टेशन से 8 अक्टूबर को प्रस्थान करेगी जिसका कोटा मंडल के सुवासरा स्टेशन पर 8 अक्टूबर आगमन शाम 5:40 बजे तथा 5:42 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।
श्री मालवीय ने बताया कि गाड़ी संख्या 12955 मुम्बई सेंट्रल से जयपुर को प्रतिदिन जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन जो अपने प्रारम्भिक स्टेशन से 7 अक्टूबर को प्रस्थान कियी जिसका कोटा मंडल के सुवासरा स्टेशन पर 8 अक्टूबर आगमन सुबह 05:56 बजे तथा 5:58 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी एवं वापसी में गाड़ी संख्या 12956 जयपुर से मुम्बई सेंट्रल को प्रतिदिन जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन जो अपने प्रारम्भिक स्टेशन से 8 अक्टूबर को प्रस्थान किया जिसका कोटा मंडल के सुवासरा स्टेशन पर 8 अक्टूबर आगमन शाम 07:01 बजे तथा 7:02 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 19038 बांद्रा टर्मिनल से बरौनी को प्रतिदिन जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन जो अपने प्रारम्भिक स्टेशन से 7 अक्टूबर को प्रस्थान किया जिसका कोटा मंडल के सुवासरा स्टेशन पर 8 अक्टूबर आगमन सुबह 10:05 बजे तथा 10:07 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी एवं वापसी में गाड़ी संख्या 12956 जयपुर से मुम्बई सेंट्रल को प्रतिदिन जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन जो अपने प्रारम्भिक स्टेशन से 7 अक्टूबर को प्रस्थान किया जिसका कोटा मंडल के सुवासरा स्टेशन पर 8 अक्टूबर आगमन दोपहर 2:33 बजे तथा 2:35 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 12465 इन्दौर से जोधपुर को प्रतिदिन जाने वाली रणथम्भौर सुपरफास्ट ट्रेन जो अपने प्रारम्भिक स्टेशन से 8 अक्टूबर को प्रस्थान किया जिसका कोटा मंडल के सुवासरा स्टेशन पर 8 अक्टूबर आगमन सुबह 10:13 बजे तथा 10:15 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी एवं वापसी में गाड़ी संख्या 12466 जोधपुर से इंदौर को प्रतिदिन जाने वाली रणथम्भौर सुपरफास्ट ट्रेन जो अपने प्रारम्भिक स्टेशन से 8 अक्टूबर को प्रस्थान किया जिसका कोटा मंडल के सुवासरा स्टेशन पर 8 अक्टूबर आगमन शाम 4:18 बजे तथा 4:20 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।
श्री मालवीय ने बताया कि यह निर्णय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है जिससे शामगढ़ तथा सुवासरा स्टेशन के यात्रियों को इस त्योहार के सीजन में भीड़ से राहत मिलेगी। इस संबंध में सर्व संबधित स्टेशनों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है । यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि उक्त ट्रेन की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशन,पूछताछ नं 139 एवं ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा कर सकते है ।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments