-अखिलेश कुमार-

(फोटो जर्नलिस्ट)
इन दिनों कोटा के गणेश उद्यान में टेक्सास सगे के फूल खिलने लगे हैं। यहां इसकी झाड़ी की विशाल पट्टी लगाई गई है। दिसंबर के अंत तक बुश ग्रीन कलर की पट्टी फूलों से लदकर मेजेंटा(गुलाबी बैंगनी) रंग की हो जाएगी।

यहां आने वाले सैलानियों पर यह जादुई असर छोड़ती है। इसे देखकर वे मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। टेक्सास सगे काफी धीमी गति से बढ़ने वाला पौधा है और पूरी तरह से स्थापित होने और मज़बूती से खिलने में 2 साल तक का समय लगता है।

टेक्सास सगे शुष्क वातावरण की कठोर परिस्थिति में भी आसानी से जीवित रहता है। एक बार बारिश का भरपूर पानी मिलने के बाद इसे बहुत कम पूरक पानी की आवश्यकता होती है। जब इसके फूल खिलने लगते हैं तो खूबसूरती देखते ही बनती है।


















