
कोटा। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी केकेसी विभाग के स्टेट वाइस चेयरमैन सीपी आर्य ने कोटा संभाग के प्रभार की जिम्मेदारी संभालन के बाद राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय गुमानपुरा में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। रविन्द्र त्यागी जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कोटा, श्री डॉ.प्रकाश अनंत , प्रदेश प्रभारी केकेसी, सूरजमल कर्दमप्रदेश चेयरमैन केकेसी, केकेसी वाइस चेयरमैन सीपी आर्य, केकेसी आईटी सेल प्रदेश चेयरमैन दुष्यन्त सिंह गहलोत, सह वरित पार्षद एवं जिलाध्यक्ष एससी कांग्रेस कोटा दिनेश खटीक का साफा एवं 51 किलो की माला पहनाकर कार्यक्रम में स्वागत किया। उधर कोटा कांग्रेस कार्यलय पहुचे प्रदेश अध्यक्ष सूरजमल कर्दम की ओर से भारत जोड़ो यात्रा के लिए जिला प्रभारी रोहित पांचाल, कोटा ग्रामीण गणेश गोस्वामी सह प्रभारी शमशाद रंगीला,जरीना खान,लक्ष्मी साकरवाल,झालवाड़ गुंडवन्त नागदा,बूंदी प्रभारी जेप्रकाश बंसीवाल योगेश जाटव, आदि 30 एवं विधानसभा प्रभारी और सह प्रभारी की जिम्मेदारियां पदाधिकारी को सौपी गई। वही भाजपा के पदाधिकारियों को कांग्रेस केकेसी की सदस्यता ग्रहण करवाई।
केकेसी प्रदेश अध्यक्ष सूरजमल कर्दम ने कहा कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश की सीमा में दाखिल हुई। इस यात्रा के तहत राहुल गांधी मध्य प्रदेश में दो ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिरों के दर्शन करने पहुचे। इनमें से एक खांडवा का ओंकारेश्वर और दूसरा उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर है। भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में 15 दिन तक रहेगी. इसके बाद यात्रा का अगला पड़ाव राजस्थान होगा। सभी को एक जुट होकर भारत जोड़ो यात्रा को एतिहासिक यात्रा बनानी है। वही जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने कार्य कर्ताओ कोे कहा कि राजस्थान में राहुल गाँधी की यात्रा बहुत ही सफल होने वाली है। महंगाई ने आम इंसान की कमर तोड़कर रख दी है। यह यात्रा बहुत बड़ा परिवर्तन लाने वाली है। वहीं केकेसी वाइस चेयरमैन सीपी आर्य का कहना है कि यात्रा का बहुत असर आने वाले दिनों में नजर आएगा। देश मे कांग्रेस पार्टी एक बार फिर सत्ता में आएगी और बेरजोगर युवाओ ओर मजदूर वर्ग के लिए कार्य करेगी। केकेसी आईटी सेल सोशल मीडिया डिपार्टमेंट राजस्थान प्रदेश चेयरमैन दुष्यन्त सिंह गहलोत ने कार्यकर्त्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा की आज के आधुनिक युग मेँ आईटी सेल का महत्व कई गुना बढ़ गया है। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने में सबसे कारगर आईटी सेल है। उन्होंने कहा की भाजपा आईटी सेल झूठ फैलाने मे माहिर है लेकिन केकेसी आईटी सेल कांग्रेस पार्टी भाजपा के काले कारनामे जनता के सामने ला कर रहेगी। जनता आगामी राजस्थान के 2023 के विधानसभा चुनाव मेँ भजपा को सबक सिखाएगी और एक बार फिर राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी। सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओ से आम जनको काफी लाभ मिल रहा है।
सहवरित पार्षद दिनेश खटीक ने कहा कि राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा लोगो को एक जुट कर रही है वही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कहा आप हमारी विचारधारा के लिए लड़ते हो, आप हिंदुस्तान के लिए लड़ते हो, आप संविधान के लिए लड़ते हो। कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता ही देश को बचा सकता है। कांग्रेस पार्टी देश को जोड़ती है, हम नफरत मिटाते हैं और जब नफरत मिटती है, डर कम होता है, तब देश आगे बढ़ता है बने सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से लोगों के चेहरों पर फैला यह उत्साह, उस उम्मीद और विश्वास की देन है जो उसे राहुल गाँधी ओर कांग्रेस के बड़े नेताओं ने दिया है। उन्होंने कहा कि यह विश्वास, यह उम्मीद ही हमारी ताकत है। इसके बूते हम अन्यायी तानाशाहों का घमंड तोड़, एक नए और बेहतर कल की शुरुआत करेंगे। वही कांग्रेस कार्यलय को सभालने वाले संतोष सुमन का साफ एवं माला पहना कर स्वागत किया। मंच का संचालन राजेन्द्र पवार ने किया। मुख्य रूप से मीटिंग में चंदा शर्मा, सितारा बानो ,पवन नारानीय ,नसरीम बानो, सुनील परिदवाल, राम हित बागड़ी,रूपीन्द्र कोर,आदि सैकड़ो कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।