स्मार्ट सिटी कोटा के प्रोजेक्ट के आर्किटेक्ट अनूप बरतरिया के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई

कोटा। कोटा के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के आर्किटेक्ट अनूप बरतरिया के जयपुर स्थित ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की है। अनूप बरतरिया जयपुर के गोपालपुरा बाईपास क्षेत्र में रहते हैं। ईडी ने उनके आवास के अलावा उनके नजदीकी परिवार जनों के ठिकानों पर भी कार्रवाई की है। इनमें उनके भाई भी शामिल बताए जाते हैं।
अनूप बरतरिया का नाम जयपुर के वर्ल्ड टेड पार्क से जुडा है। ईडी के दिल्ली से आए आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों ने गुरुवार सुबह जयपुर पहंुच कर छापे की कार्रवाई शुरू की। उल्लेखनीय है कि बरतरिया के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों पर ईडी ने यह कार्रवाई की है।
कोटा के चम्बल रिवर फ्रंट की परिकल्पना अनूप बरतरिया की ही बताई जाती है। अरबों रूपए की इस परियोजना से कोटा शहर की चंबल नदी के किनारों का स्वरुप ही बदल जाएगा। यह परियोजना लगभग पूरा होने के करीब है।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments