झारखंड के दो कांग्रेस विधायकों के यहां आयकर विभाग की रेड

झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के नोटिस के बाद आयकर विभाग भी हुआ सक्रिय

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खनिज लीज घोटाला मामले में ईडी के समन से शुरू हुई राजनीति का असर बढता जा रहा है। सोरेन को समन के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गुरूवार को जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया था तथा मुख्यमंत्री सोरेने ने भी खुले आम उन्हें गिरफतार चुनौती दी थी। इसके एक दिन बाद शुक्रवार केा
झारखंड में सियासी पारा और चढ गया जब बेरमो से कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह और कांग्रेस के एक अन्य विधायक प्रदीप यादव के यहां इनकम टैक्स विभाग की टीम पहंुच गईं। आईटी की टीम ने शुक्रवार सुबह विधायक कुमार जयमंगल के घर दस्तक दी। विधायक कुमार जयमंगल सिंह के बेरमो स्थित ढोरी स्टाफ क्वार्टर आवास पर लगभग 30-35 के संख्या में इनकम टैक्स के अधिकारी पहुंचें। ये अधिकारी विधायक कुमार जयमंगल सिंह के आवास के मुख्य द्वार को बंद कर आवास के अंदर जांच पड़ताल कर रहे है। उधर, कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के रांची और गोड्डा स्थित आवास पर भी आईटी की टीम ने छापेमारी की है। बेरमो के कोल व्यवसायी अजय सिंह के आवास की भी आयकर विभाग के अधिकारी तलाशी ले रहे हैं।
मीडिया के अनुसार आयकर विभाग के अधिकारी सुबह लगभग सात बजे कांग्रेस के विधायक कुमार जयमंगल सिंह के आवास पर पहुंचे। आईटी के अधिकारी कुल आठ गाड़ियों में पहुंचे।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments