वोकालिगा समुदाय के गढ में शाह ने जेडीएस और कांग्रेस पर बोला जुबानी हमला

मैसूरु। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कर्नाटक में 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंक दिया। उन्होंने कर्नाटक के मांड्या और मैसूरु के लोगों से क्षेत्र के विकास के लिए आगामी चुनाव में भाजपा को वोट देने का आग्रह किया।
शाह ने मांड्या विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित जन संकल्प यात्रा के दौरान जेडीएस और कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए जेडीएस और कांग्रेस पर कई वर्षों तक राज्य के संसाधनों को लूटने और गांधी और गौडा परिवार के स्वचालित टेलर मशीन (एटीएम) के रूप में काम करने का आरोप लगाया। सभा में पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा और महंत निर्मलानंदनाथ स्वामी भी मौजूद थे।

शाह ने आरोप लगाा कि कांग्रेस सरकार पार्टी आलाकमान के लिए एक एटीएम थी, वहीं जेडीएस एक परिवार (एचडी देवेगौड़ा और परिवार) के लिए एक एटीएम थी। कांग्रेस और जेडीएस दोनों सरकारें अतीत में भ्रष्टाचार में शामिल थीं और राज्य को लूटती थीं इसलिए राज्य का विकास नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार सत्ता में लौटी तो राज्य में विकास गतिविधियों को आगे बढ़ाएगी।

amit shah
अमित शाह रैली को संबोधित करते हुए। फोटो भाजपा कर्नाटक ट्विटर हैंडल से

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सदियों से दलितों और आदिवासियों को नजरअंदाज किया और धोखा दिया, लेकिन यह भाजपा ही थी जिसने दलित और आदिवासी समुदाय से सम्बंध रखने वाले रामनाथ कोविंद और द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया। उन्होंने कहा, भाजपा देश में दलितों और आदिवासियों के कल्याण के लिए काम कर रही है।

इस बार मांड्या, मैसूरु क्षेत्र को भाजपा को पूर्ण बहुमत से जीत दिलानी चाहिए। कांग्रेस और जेडीएस दोनों परिवारवादी (वंशवादी राजनीतिक) पार्टियां हैं। वे भ्रष्ट पार्टियां हैं।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस और जेडीएस दोनों ने मांड्या और पुराने मैसूर क्षेत्र की प्रगति के लिए कुछ नहीं किया है। भाजपा ने मैसूरु-बेंगलुरु एक्सप्रेस वे, मौजूदा रेलवे लाइन के दोहरीकरण और इसके विद्युतीकरण का काम करवाया और इसके लिए सीएम बोम्मई को पूरक बनाया।

पुराने मैसूर क्षेत्र में मांड्या वोक्कालिगा समुदाय बहुल जिला है, जिसे बड़े पैमाने पर जेडीएस के गढ़ के रूप में देखा जाता है। यहां कांग्रेस भी मजबूत है। भाजपा इस क्षेत्र में अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रही है।

 

 

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments