
-ए एच जैदी-

(नेचर प्रमोटर)
कोटा। राजस्थान की कोचिंग सिटी 643 करोड रुपए के विकास कार्यों के लोकर्पण के साथ धनतेरस की पूर्व संध्या पर जगमगा उठी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को 31 विकास कार्यों का लोकार्पण किया था।

इससे औद्योगिक और शिक्षा नगर के रूप में पहचान स्थापित करने वाला शहर अब पर्यटन की दृष्टि से भी देश.विदेश में जाना जाएगा। शहर के मुख्य मार्गों पर सजावटी रोशनी, चौराहों के हैरिटेज लुक और शहर के प्रवेश मार्गों पर फसाड़ कार्य पूरा होने से रात्रि के समय कोटा आने वाले नागरिकों को शहर का नया स्वरूप दिखेगा।

यहां हैरिटेज संरक्षणए कला.संस्कृतिए परम्पराए शौर्य, शांति और वास्तुशिल्प का अनूठा उदाहरण पेश किया गया है।
