
-दुष्यन्त सिंह गहलोत-
कोटा। दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल मुकेश अजमेरा 56 पुत्र केशन अजमेरा निवासी 1 र 15 दादाबाड़ी विस्तार योजना को गंभीर घायल अवस्था में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। दादाबाड़ी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दादाबाड़ी थाना पुलिस के अनुसार मुकेश अजमेरा अदालत में मुंशी का काम करते हैं। मुकेश अजमेरा के साथ उनका छोटा भाई गणेश अजमेरा एक ही मकान में रहते हैं। जहां पर बुधवार रात को दोनों के बीच में कहासुनी होने पर गणेश अजमेरा ने अपने बड़े भाई मुकेश अजमेरा पर पीछे से पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए एमबीएस अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार जारी है।
घायल मुकेश अजमेरा ने बताया कि छोटे भाई ने घर पर जबरन कब्जा कर रखा है। छोटा भाई गणेश अजमेरा और उसकी पत्नी दोनों उसके मकान में रहते हैं। पिता ने मरते समय यह मकान उनके नाम कराया था। लेकिन बड़े भाइयों द्वारा छोटे भाई गणेश अजमेरा को भला फुसलाकर लड़ाई के लिए उकसाया जाता है जिसके चलते पूर्व में भी कैथूनीपोल थाने में प्रकरण दर्ज कराया था। बुधवार शाम को ड्यूटी से लौटने के बाद रात करीब 10 बजे छोटा भाई गणेश अजमेरा घर पर गाली गलौज कर रहा था। जिसे टोकने पर उसने पीछे से चाकू से हमला कर दिया। दो जगह चाकू के घाव आने से वह खून से लहूलुहान हो गया तथा छोटा भाई मौके से फरार हो गया।
गुमानपुरा थाना क्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या
गुमानपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मतृक अभिषेक 27 पुत्र महेंद्र सिंह रामचंद्रपुरा छावनी को गुमानपुरा का रहने वाला था। गुमानपुरा थाना एएसआई कान सिंह ने बताया कि अभिषेक केमिकल दवा की दुकान पर काम करता था। वह शाम को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। सुबह उसके पिता अभिषेक को उठाने गए तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। अंदर दरवाजा बंद था। दरवाजे को खोला गया तो अभिषेक फंदे पर लटका हुआ मिला। जिसको निजी अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना शव को पोस्टमार्टम रूम में रखवाया गया था। मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि महेंद्र सिंह के एक लड़का दो लड़कियां हैं। अभिषेक शाम को अपने दादा को बाजार से घुमाकर घर लौटा था। घटना के समय उसकी पत्नी पिहर गई हुई थी। अभिषेक के एक लड़का है जिसका जन्म 2 दिन पहले ही हुआ था फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
अज्ञात वाहन की टक्कर मजदूर गंभीर रूप से घायल
कोटा। बूंदी जिले के गांव थाना क्षेत्र में चमन चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक 40 वर्षीय मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर श्यामलाल पुत्र कन्हैया लाल भील निवासी गांव थड़ी थाना डाबी जिला बूंदी को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार के सीपीआर में चल रहा है।
पुलिस के अनुसार घायल व्यक्ति पत्थर स्टॉक पर लोडर की चेन बाँधने का काम करता है। सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चमन चौराहे पर मजदूरों को टक्कर मारते हुए निकल गए। दुर्घटना में घायल मजदूर लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को एमबीएस अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार सीपीआर में चल रहा है। घायल व्यक्ति के रिश्तेदारों ने बताया कि श्यामलाल तीन भाई एक बहन है। परिजनों ने बताया कि श्यामलाल मंगलवार को डाबी में मजदूरी करने के लिए गया था जो रात को घर नहीं लौटा। बुधवार दोपहर को पुलिस द्वारा घटना की जानकारी लगी। इधर थाना पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति बयान देने की स्थिति में नहीं है फिलहाल मामला दर्ज कर जांच की जा रही है
















