
-दुष्यन्त सिंह गहलोत-
कोटा। मानवता की सेवा ही सर्वश्रेष्ठ कार्य है। इसी उद्देश्य के साथ सेवा का भाव रखने वाली डाक्टर मेघना शेखावत को सामाजिक सेवा देने व जेसीआई संस्था में निष्ठा पूर्वक 15 वर्षों से कार्य करने पर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला। उन्हें यह अवार्ड े प्रदेश अधिवेशन में दिया गया। वे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं और पेशे से आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं। उन्होंने हजारों लड़कियों को महिलाओं को मासिक धर्म स्वास्थ्य चेतना अभियान प्रयास के माध्यम से लाभान्वित किया। गांव के स्कूलों में सेनेटरी नैपकिन वितरित किए। इस अभियान को प्रदेश व राष्ट्रीय तक पहुंचाया है और दो रिकॉर्ड भी बनाए। साल भर विकास कार्य ऐसे क्षेत्र में करती हैं जहां बच्चों को सुविधा, पढ़ाई व स्वास्थ्य लाभ दे सकें। कोरोना के समय में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं। स्कूल-कॉलेजों में ट्रेनिंग प्रोग्राम करा कर बच्चों को मार्गदर्शित किया। उनके द्वारा जेसीआई के अध्याय कोटा एलिगेंस,बूंदी उर्जा ,कोटा शक्ति को भी स्थापित किया गया जो समाज में सराहनीय काम कर रहें हैं। अभी तक उन्हें प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान प्राप्त हुए हैं। अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशु सराफ, जोन अध्यक्ष अनीश माहेश्वरी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास गुगलिया व अन्य गणमान्य अधिकारियों की मौजूदगी में उन्हें यह अवार्ड मिला।