कोहरे में लिपटी सुबह

-अखिलेश कुमार-

akhilesh kumar
अखिलेश कुमार

(फोटो जर्नलिस्ट)

कोटा। कोचिंग सिटी कोटा में आमतौर पर राजस्थान के अन्य शहरों के मुकाबले गर्मी अधिक और सर्दी कम रहती है। लेकिन दिसंबर का महीना जैसे-जैसे आगे बढ रहा है सर्दी का मिजाज भी तीखा होता जा रहा है। इन दिनों सबसे ज्यादा असर कोहरे का है। सुबह सवेरे कोहरे की वजह से कुछ दूरी पर भी देख पाना मुमकिन नहीं हो पा रहा। शहर के बाहरी इलाके में तो कोहरे की वजह से पेड पौधे सभी छिप जाते हैं। आज सुबह एक ओर राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा शहर में निकल रही थी। दूसरी ओर कोहरा भी पूरे शहर को अपने आगोश में लिए हुआ था। कोहरे की चादर में ढके शहर को भी फोटो जर्नलिस्ट अखिलेश कुमार ने अपने कैमरे में खूबसूरती से कैद किया।

04

फोटो अखिलेश कुमार

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
श्रीराम पाण्डेय कोटा
श्रीराम पाण्डेय कोटा
3 years ago

कोटा शहर प्रदूषण की गिरफ्त में हैं,मौसम की मार के साथ बढ़ते प्रदूषण के कारण वृद्धजनों को सांस लेने में कठिनाई हो रही है शहर में पेड़ों की , विकास के नाम पर की गई कटाई तथा निर्माण कार्यों से उड़ते धूल कणों ने कोढ़ में खाज का काम किया है