आप की शैली ओबेराॅय दिल्ली की नई मेयर निर्वाचित, भाजपा की रेखा गुप्ता को हराया

shelly

नई दिल्ली। आप उम्मीदवार शैली ओबेरॉय को 22 फरवरी बुधवार को दिल्ली का नया मेयर चुना गया। शैली ओबेरॉय ने 150 वोट हासिल किए। जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार रेखा गुप्ता ने 116 वोट हासिल किए। डिप्टी मेयर का चुनाव भी आम आदमी पार्टी ने जीत लिया। शैली ने निर्वाचित होने के बाद कहा कि कल से हमारे सभी पार्षद आधिकारिक रूप से अपना काम शुरू करेंगे।

आप ने चार दिसंबर को हुए एमसीडी चुनाव में 134 वार्डों में जीत हासिल की थी और नगर निकाय पर भाजपा के 15 साल पुराने शासन को समाप्त कर दिया था। भाजपा 104 वार्ड में जीत के साथ दूसरे स्थान पर रही थी। कांग्रेस ने 250 सदस्यीय निगम के सदन में नौ सीट जीती थीं। भाजपा के पार्षद, सांसदों और एक मनोनीत विधायक को मिलाकर कुल संख्या 113 थी। जबकि उन्हें 116 वोट मिले हैं। कांग्रेस ने वोटिंग का बहिष्कार किया था। लेकिन कांग्रेस की 9 में से एक पार्षद शीतल ने वोटिंग में हिस्सा लिया।

मेयर के बाद डिप्टी मेयर का चुनाव भी आम आदमी पार्टी ने जीत लिया है। आम आदमी पार्टी की तरफ से डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवार आले मोहम्मद इकबाल को 147 वोट मिले, वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवार कमल बागड़ी को 116 वोट मिले। डिप्टी मेयर के लिए सदन में कुल 265 वोट पड़े। जिनमें 2 वोट अवैध रहे।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments