कर्नाटक में सियासी घमासान होगा तेज, आज नड्डा दौरे हैं, 12 को आएंगे पीएम मोदी

कांग्रेस भी प्रजा ध्वनि नाम की यात्रा निकाल रही है। पार्टी के दो दिग्गज सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार प्रचार अभियान में जुटे हैं। शिवकुमार हाल ही के कांग्रेस के एक सर्वेक्षण को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस सर्वेक्षण में पार्टी के 140 सीटें जीतने की संभावना जताई गई हैं। शिवकुुमार ने बुधवार को इसी का जिक्र करते हुए दावा किया कि भाजपा इस बार 65 सीटों से ज्यादा हासिल नहीं कर पाएगी। वे यह भी कहते हैं कि समाज का हर वर्ग भाजपा से नाराज है। अपने प्रचार अभियान में भी कांग्रेस नेता भाजपा पर खूब जमकर हमले बरसते हैं। वे इसे 40 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार कहते हैं। देखना है कि कांग्रेस हाल की भारत जोडो यात्रा से बने माहौल और आरोपों से घिरी भाजपा के खिलाफ अपनी रणनीति को कैसे आगे बढाता है।

d k

-पार्टी के एक सर्वे से उत्साहित है कांग्रेस

-द ओपिनियन-

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, नगालैंड व मेघालय में विधानसभा चुनावों के बाद अब सभी प्रमुख दलों खासकर भाजपा-कांग्रेस की नजर कर्नाटक पर टिक गई हैं। दोनों पार्टियां प्रचार अभियान पहले ही शुरू कर चुकी हैं। भाजपा की और से इन दिनों विजय संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही हैं। पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आज कर्नाटक के दौरे पर हैं जहां वे एक रोड शो के अलावा अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर्नाटक के दौरे पर जाने वाले हैं जहां वे कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे 25 मार्च को फिर कर्नाटक के दौेर पर रहेंगे। दूसरी ओर कांग्रेस भी प्रजा ध्वनि नाम की यात्रा निकाल रही है। पार्टी के दो दिग्गज सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार प्रचार अभियान में जुटे हैं। शिवकुमार हाल ही के कांग्रेस के एक सर्वेक्षण को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस सर्वेक्षण में पार्टी के 140 सीटें जीतने की संभावना जताई गई हैं। शिवकुुमार ने बुधवार को इसी का जिक्र करते हुए दावा किया कि भाजपा इस बार 65 सीटों से ज्यादा हासिल नहीं कर पाएगी। वे यह भी कहते हैं कि समाज का हर वर्ग भाजपा से नाराज है। अपने प्रचार अभियान में भी कांग्रेस नेता भाजपा पर खूब जमकर हमले बरसते हैं। वे इसे 40 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार कहते हैं। देखना है कि कांग्रेस हाल की भारत जोडो यात्रा से बने माहौल और आरोपों से घिरी भाजपा के खिलाफ अपनी रणनीति को कैसे आगे बढाता है।

भाजपा को मोदी-येदियुरप्पा के चहेरों का सहारा

दूसरी ओर हर राज्यों के तरह कर्नाटक में भी पीएम मोदी चुनाव के दौरान पार्टी का मुख्य चेहरा होंगे। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री वीएस येदुरप्पा भी पार्टी का मुख्य चुनावी चेहरा रहने की संभावना है। इस बात के संकेत गत दिनों पीएम मोदी के कर्नाटक के शिवमोगा के दौरे के दौरान ही मिल गया था जब पीएम मोदी ने येदुरप्पा के सार्वजननिक जीवन में योगदान को प्रेरणादायी बनाई बताया था।

क्या चुनाव से पहले बदले चेहरा

भाजपा त्रिपुरा, उत्तराखंड व गुजरात में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री बदलकर सत्ता विरोधी लहर की धार को कुंद करने में सफल रही है। अब सवाल उठता है क्या भाजपा कर्नाटक में भी इस फार्मूल को अपनाएगी। लेकिन कर्नाटक में अब समय ज्यादा नहीं रहा है। वहां मई के पहले या दूसरे सप्ताह तक चुनव होने हैं । क्या इस अल्पअवधि में राज्य की कमान अन्य किसी नेता सौंपने से सत्ता विरोधी रूझान कम हो जाएंगा। इसके आसार कम ही नजर आते हैं। हालांकि सीएम का चेहरा बदलकर भाजपा तीन राज्यों में सत्ता में वापसी कर चुकी है। देखना है भाजपा पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे के बाद अपनी चुनावी रणनीति में क्या बदलाव करती है।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments