महर्षि गौतम जयंती पर 108 दीपों से महाआरती व भव्य आतिशबाजी आज

deepak
photo courtsey pixabay.com

-सावन कुमार टांक-

कोटा। महर्षि गौतम जयंती के उपलक्ष में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जाने को लेकर गौतम समाज की बैठक दादाबाड़ी स्थित गौतम वाटिका में आयोजित हुई।
गौतम समाज दादाबाड़ी के संरक्षक जगमोहन गौतम, जिलाध्यक्ष संजय गौतम ने बताया कि जिला गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में आज मंगलवार को गौतम चौराहा टीवीएस सर्किल पर मंगलवार शाम छह बजे 108 दीपों से महर्षि गौतम की भव्य आरती का आयोजन होगा। जिला महामंत्री प्रवीण पंचौली एवं महाआरती के संयोजक टीकम पंचौली ने बताया कि इस दौरान समाज की ओर से भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी। जिसमें शहर भर से बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल होंगे। इस अवसर पर बटुकों के द्वारा वैदिक मंत्रो का उच्चारण होगा, साथ ही 11 शंखों की ध्वनि के बीच महर्षि गौतम की भव्य आरती होगी।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments