-राजस्थान मेडिकल एंड सेल्स रेप्रेजेन्टिव यूनियन कोटा इकाई की वार्षिक आम सभा संपन्न
-दुष्यंत सिंह गहलोत-
कोटा। राजस्थान मेडिकल एंड सेल्स रेप्रेजेन्टिव यूनियन कोटा इकाई की वार्षिक आम सभा का आयोजन यूनियन कार्यालय, मारुति कॉलोनी, नयापुरा मे किया गया। इसमें आयोजित चुनाव की प्रक्रिया में सर्वसम्मति से दिनेश मेहता को जिला सचिव व अमित घाटिया को जिला कोषाध्यक्ष चुना गया।
इस सभा के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राकेश गालव एवं अध्यक्षता दिनेश सोनी, राजीव मिश्रा व मनीष घाटिया ने की। सभा में कोटा इकाई के 100 से अधिक साथियों ने भाग लिया। सभा का उद्घाटन किसान नेता दुली चंद जी बोरदा ने किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में CITU के जिला महामंत्री साथी उमा शंकर रहे। प्रांतीय अध्यक्ष राकेश गालव ने केंद्र सरकार की श्रम विरोधी नीतियों एवं दवा उद्योग में हो रहे बदलाव के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अखिल भारतीय फेडरेशन के 60 वर्ष पूर्ण होने पर सभी साथियों को बधाई दी एवं संगठन के इतिहास के बारे में बताया व ट्रेड यूनियन की अन्य गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। कार्यकारी सचिव दिनेश मेहता ने गत वर्ष के कार्यों का प्रति वेदन प्रस्तुत किया तथा संयुक्त कोषाध्यक्ष अमित घाटिया ने गत वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।

















