चैन सिंह राठौड़ बने कोटा को-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी के अध्यक्ष

– हरिमोहन-
कोटा। दी कोटा को-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी लिमिटेड कोटा के नवनिर्वाचित संचालक मण्डल एवं अध्यक्ष चैन सिंह राठौड व उपाध्यक्ष चेतन कुमार मालव का हरिकृष्ण बिरता अध्यक्ष कोटा जिला सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार के सानिध्य में भव्य स्वागत हुआ ।

लम्बे अन्तराल के बाद संचालक मण्डल का निर्वाचन हुआ जिसमें निर्वाचन प्रक्रिया 27 मार्च 2023 से शुरू हुई तथा दिनांक 11.04.2023 को पदाधिकारियों सहित 12 संचालकों के निर्वाचन की प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी श्री नरेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा सम्पन्न की गई।

समिति महाप्रबन्धक बीना बैरवा द्वारा बताया गया कि संस्था के निर्वाचन संचालक मण्डल चैन सिंह राठौड़ एवं उपाध्यक्ष चेतन कुमार मालव दिनांक 11.04.2023 को निर्विरोध निर्वाचित हुये एवं दिनांक 10 अप्रैल 2023 को निर्वाचित संचालक जो इस प्रकार है- निहाल सिंह, प्रभूलाल तोलिया, राकेश कुमार, संदीप नन्दवाना, श्रीकृष्ण नालय, प्रेमशंकर मेवात (एससी) मनीष कुमार (एसटी वर्ग एवं महिला संचालक श्रीमती किरण कदर एवं श्रीमती रूप, भंवर सिंह (सामान्य) वर्ग से निर्वाचित हुए।

निर्वाचन सम्पन्न होने के बाद संस्था कार्यालय में संस्था कर्मचारियों द्वारा एवं संस्था से जुड़ी ग्राम सेवा सहकारी समितियों के अध्यक्षणों द्वारा नवनिर्वाचित बोर्ड का भव्य स्वागत किया गया एवं पदभार ग्रहण करवाकर औपाचारिक प्रथम बोर्ड बैठक संचालित की गई। समिति महाप्रबन्धक बीना बैरवा द्वारा प्रथम बोर्ड बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई गई एवं सभी को बधाई व धन्यवाद देकर शुभकामनाएँ दी गई।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments