विचारगोष्ठी का आयोजन

कोटा। शान्ति व सद्भाव मिशन, सर्वोदय मंडल, वामपंथी व जनवादी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचारगोष्ठी में किसान सभा ज़िला अध्यक्ष दुलीचंद बोरदा, किसान सर्वोदय मंडल अध्यक्ष अब्दुल हमीद गौड़, वामपंथी नेता व विचारक नारायण शर्मा, मज़दूर नेता उमाशंकर, त्रिलोक सिंह, अली मोहम्मद, सर्वोदय मण्डल समन्वयक किशोर माथुर, जनवादी लेखक संघ के हंसराज चौधरी, नागेंद्र कुमावत, सर्वोदय कार्यकर्ता कामरेड अब्दुल वहीद, रेहाना शेख़, जया वादवानी, गोपाल शर्मा, रामभरोस, शिक्षक नेता महावीर मीणा, अशोक लोदवाल, किशन सिंह आदि ने ज्योतिबा फूले के जीवन और कृतीत्व पर प्रकाश डाला। सभी वक्ताओं ने कहा कि ज्योतिबा फूले समता मूलक समाज की स्थापना के प्रबल समर्थक थे। इसके लिए विज्ञान सम्मत सभी को शिक्षा और जातिविहीन समाज व्यवस्था को ज़रूरी समझते थे। सभी संगठनों ने संयुक्त रूप से महात्मा फूले के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments