आम आदमी पार्टी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

-हरिमोहन-
कोटा। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती पर आम आदमी पार्टी ने कलेक्ट्री चौराहे में स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कोटा बूंदी लोकसभा अध्यक्ष चंद्र प्रकाश श्रंगी व महिला शक्ति तारा पटियाल तथा बारां जिलाध्यक्ष बद्री लाल बैरवा ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर श्रृंगी ने कहा कि बाबा साहब ने समानता, आज़ादी, सांप्रदायिक सौहार्द के लिए जनता को संविधान दिया। लेकिन दुर्भाग्य यह कि राजस्थान सरकार संविधान की धज्जियाँ उड़ा रही है। युवा बेरोज़गारी की मार झेल रहे हैं। किसान पीड़ित है।

इस दौरान महिला शक्ति प्रकोष्ट कि तारा पटियाल,राजश्री माथुर व स्वीटी शर्मा कहा कि देश को एक ऐसा संविधान दिया जो हमें समानता का अधिकार देता है। आज राजस्थान में कानून व्यवस्था की हालत यह है की चार चार विधायकों को धमकी मिल रही है। तो आप अंदाजा लगा सकते हैं की राजस्थान की आम जनता की क्या स्थिति होगी। महिला प्रकोष्ठ की कार्यकर्ताओं ने बाड़मेर में महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले आरोपियों के खिलाफ सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा राजस्थान में लोकतंत्र को बचाने के लिए आम आदमी पार्टी लड़ रही है। आम आदमी पार्टी बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलते हुए संविधान को बचाने का पूरा प्रयास करेगी।
इस कार्यक्रम में वरिष्ट कार्यकर्ता जुगल परिहार,अफरोज पठान,राम किशोर सेन,रामबिलास व भगवान सिंह उपस्थित हुये !

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments