” प्राचीन खैरज मठ : विरासतीय ऐतिहासिकता और महत्ता” विषय पर समूह वार्ता कल

whatsapp image 2025 04 17 at 17.17.17

बारां। भारतीय सांस्कृतिक निधि वराह नगरी बारां अध्याय द्वारा विश्व विरासत दिवस 18 अप्रैल के अवसर पर ” प्राचीन खैरज मठ : विरासतीय ऐतिहासिकता और महत्ता” विषय पर एक समूह वार्ता का आयोजन किया जाएगा।
इंटेक बारां चैप्टर कन्वीनर जितेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि यूनेस्को द्वारा इस वर्ष की थीम पर आयोजित इस समूह वार्ता में बारां की आध्यात्मिक और धार्मिक विरासत “प्राचीन खैरज मठ की विरासतीय ऐतिहासिकता और महत्ता” विषय पर वार्ता की जाएगी।इंटेक एडवाइजरी कमेटी के चेयरमैन विष्णु साबू द्वारा बारां के अति प्राचीन खैरज मठ के बारे में सहभागियों को विस्तार से जानकारी दी जाएगी। भारतीय सांस्कृतिक निधि वराह नगरी बारां अध्याय द्वारा
श्री खैरज धाम विकास समिति बारां के साथ आयोजित इस वार्ता की अध्यक्षता इंटेक बारां चैप्टर के वरिष्ठ सदस्य ओम प्रकाश शर्मा द्वारा की जाएगी। समूह वार्ता में श्री खैरज धाम विकास समिति के सदस्य मुकेश कुमार विशिष्ठ अतिथि बतौर सहभागिता करेंगे। ज्ञातव्य है कि यूनेस्को द्वारा प्रतिवर्ष 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस के रूप में मनाया जाता है।
कन्वीनर जितेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि इस स्थान पर कई प्राचीन संत महात्माओं के समाधि स्थल है जिनका बहुत अधिक आध्यात्मिक महत्व है।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments