राशिफल व पंचांग **** 11 जून, 2024

horoscope

-राजेन्द्र गुप्ता-

rajendra gupta
राजेन्द्र गुप्ता

आज का राशिफल
******
11 जून, 2024, मंगलवार
=================
मेष राशि : अच्छा व्यवहार आप के व्यक्तित्व को और निखार सकता है। किसी संत पुरुष के दर्शन संभव है। कारोबार और परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

वृषभ राशि : आज किसी सफेद वस्तु का दान करें, धनलाभ होगा। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी।

मिथुन राशि : संपति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आप की समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समय-समय पर घर के बुजुर्गों को समय दें।

कर्क राशि : दिन की शुरुआत में स्वभाव गरम रहेगा। दिनचर्या को बदलें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलने की पूरी संभावना है, सतर्क रहें। व्यय वृद्धि संभव है। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे।

सिंह राशि : अपने कपड़े रहन सहन इन सब के अलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। कई लोग आप से नाराज हैं। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे। तबादला हो सकता है, जो चिंताजनक रहेगा।

कन्या राशि : परिजनों का स्वास्थ्य नरम रह सकता है। लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यों को आज गती मिलेगी। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण अती आवश्यक है।

तुला राशि : अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्यायपक्ष में मजबूती आयेगी।

वृश्चिक राशि : किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनेगी। दुकान मकान के विवाद आपसी समझोते से हल होंगे। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिजनों से विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे।

धनु राशि : समय निकाल कर थोड़ा समय अपने परिवार को दें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें, अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी।

मकर राशि : परिवार के आयोजनों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद संभव है। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं। बड़ा लाभ होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दिन की शुरुवात में थोड़ा समय धर्म में दें।

कुम्भ राशि : कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें उलझ सकते है। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

मीन राशि : दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। परिवारजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। जीतना हो सके उतना विवादों को टालें। आज किसी हनुमान मंदिर जाकर सिंदूर अर्पण करें और ध्वज अर्पण करें।

आज का पंचांग
===========
11 जून 2024, मंगलवार
********
तिथि     पंचमी         05:29 PM
नक्षत्र     अश्लेषा       11:39 PM
करण     बालव       05:29 PM
पक्ष       शुक्ल
योग       व्याघात         04:46 PM
वार      मंगलवार
सूर्योदय                  05:22 AM
सूर्यास्त                  07:19 PM
चन्द्रमा       कर्क
राहुकाल    03:49 – 05:34 PM
विक्रमी संवत्  2081
शक सम्वत  1946 (क्रोधी)
मास      ज्येष्ठ
शुभ मुहूर्त
अभीजित   11:52 AM -12:48 PM

आज और कल का दिन खास
**********
11 जून 2024 : श्रुति पंचमी आज।
11 जून 2024 : सांई टेऊंराम का पुण्य दिवस आज।

12 जून 2024 : अरण्य षष्ठी आज।
12 जून 2024 : विन्ध्यवासिनी पूजा आज।
12 जून 2024 : विश्व बालश्रम निषेध दिवस आज।

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments