horoscope
-राजेन्द्र गुप्ता-
rajendra gupta
राजेन्द्र गुप्ता
आज का राशिफल
*****************
25 मार्च, 2024, सोमवार
==================
मेष : आज आप भावनात्मक रूप से परेशान हो सकते हैं। परिवार में झगड़े बढ़ सकते हैं और सहयोगियों के साथ विवाद संभव है। आपको विनम्रता एवं  धैर्यशीलता के साथ वरिष्ठों से व्यवहार करना चाहिए। संपत्ति सम्बंधित मामलों में आपको सावधानी से निपटने की आवश्यकता है और इस संबंध में आपको एक ठोस कदम उठाना चाहिए।
वृष : आज आप में से कुछ के जीवन में अप्रत्याशित रूप से घटना घटित हो सकते हैं। विदेशी संपर्क वाले लोग व्यावसायिक गतिविधि में उतार-चढ़ाव का अनुभव कर सकते हैं। आय यथावत रहेगी। धन में वृद्धि के लिए आप में से कुछ लोग नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा।
मिथुन : आज कुछ वित्तीय बाधाओं पर अप्रत्याशित रूप से धन खर्च हो सकता है। कार्यस्थल आपको अनुशासित रहने की अतिरिक्त आवश्यकता है। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए ध्यान का विकल्प आपके लिए उत्तम रहेगा। यात्रा नए संपर्कों को स्थापित करने में आपकी सहायता करेगा।
कर्क : आज आपको मिश्रित परिणाम देखने को मिलेंगे। चल रहे कामों में आपको कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। कुछ भावनात्मक मुद्दे आपको परेशान कर सकते हैं। आप कुछ प्रभावशाली संपर्क स्थापित करेंगे। इस माह के अंत तक विदेश यात्रा हो सकती है। संतान का विवाह संबंध पक्का हो सकता है।
सिंह : आज का दिन आप में से कुछ के लिए शुभ परिणाम लेकर आया है। आप लंबित असाइनमेंट को बहुत जल्द पूरा करने में सक्षम होंगे। सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोगों के लिए कुछ विशेष उपलब्धि संभव है। उद्यमियों के लिए समय शुभ है। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।
कन्या : कार्यस्थल पर आप तारीफ के पात्र बनेंगे। आपका संचार कौशल मजबूत होगा और आप आसानी से लोगों को अपनी ओर प्रभावित कर पाएंगे। यदि किसी परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो प्रयास जारी रखें सफलता आपकी होगी। आर्थिक रूप से आप मजबूत और सुरक्षित होंगे।
तुला : समाज में आपका यश में वृद्धि होगी। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन अच्छा है। आप अपने प्रेम संबंधों का आनंद ले सकते है। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम विवाह के लिए आपको परिवार की तरफ से मंजूरी मिल सकती है। आपको काम और परिवार के बीच संतुलन बनाकर चलाना होगा।
वृश्चिक : आज पारिवारिक सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी इसमें कुछ धन खर्च भी होगा। व्यापार में निवेश के लिए या नए कार्यों को प्रारम्भ करने के लिए यह समय अच्छा है। आर्थिक सफलता के बेहतर योग बने हुए हैं। धर्म के प्रति कुछ अरुचि उत्पन्न हो सकती है। आज आप मानसिक थकान महसूस करेंगे।
धनु : आज व्यय की अधिकता रहेगी परन्तु आमदनी सीमित रहेगी। मानसिक तनावों को अपने उपर हावी होने न दें। आज के दिन विपरीत परिस्थितियां भी आपके पक्ष में रहेंगी।अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कहीं से अप्रत्याशित बुलावा आए तो वहाँ सोच-समझ कर जाना आपके लिए उचित रहेगा।
मकर : आज के दिन आपको वांछित परिणाम नहीं मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी,लेकिन कार्यभार भी बढ़ सकता है। वरिष्ठों के साथ किसी भी तरह के तर्क से बचना आपके लिए अच्छा रहेगा। उत्तराद्र्ध में आपके लिए हालात बेहतर होंगे। आप आध्यात्मिक खोज के लिए तत्पर रहेंगे।
कुम्भ : आज आपके चल रहे कामों में आपको कठिनाइयों और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है जो आपको काफी परेशान करेगा। विपरीत स्थितियों से निपटने के लिए आपको अपनी सोच बदलनी होगी। जीवनसाथी या परिवार के किसी बड़े की सलाह आपके लिए मददगार साबित होगी।
मीन : इस अवधि में आप आर्थिक रूप से संपन्न रहेंगे। आपका सम्मान होगा तथा आपकी ख्याति बढ़ेगी। व्यापार में विस्तार भी संभव है। जीवनसाथी के साथ आपका दिन आनंददायी रहेगा। परिवार के सदस्यों से आपके संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंध सुखद रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
आज का पंचांग
===========
25 मार्च  2024, सोमवार
************************
तिथि   पूर्णिमा       12:32 PM
नक्षत्र  उत्तरा फाल्गुनी 10:38 AM
करण   बव         12:32 PM
           बालव     01:46 AM
पक्ष      शुक्ल
योग      वृद्धि           09:28 PM
वार      सोमवार
सूर्योदय    06:18 AM
सूर्यास्त     06:35 PM
चन्द्रमा      कन्या
राहुकाल    07:50 – 09:23 AM
विक्रमी संवत्  2080
शक सम्वत  1945 (शोभकृत)
मास      फाल्गुन
शुभ मुहूर्त
अभीजित  12:02 – 12:51 PM
आज और कल का दिन खास 
*************************
25 मार्च 2024 : धुलेंडी आज।
25 मार्च 2024 : चैतन्य महाप्रभु जयंती आज।
26 मार्च 2024 : बसन्तोत्सव कल से प्रारंभ।
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175
Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments