राशिफल व पंचांग***03 अप्रैल, 2023

horoscope
 -राजेन्द्र गुप्ता-
राजेन्द्र गुप्ता
आज का राशिफल
*******************
03 अप्रैल, 2023, सोमवार
==================
मेष राशि : वित्तीय मामलों के लिए दिन अच्छा है। निवेश और बचत की योजनाएं भी बन जाएंगी। दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। जो आपके हितचिंतक रहेंगे उनसे आपकी भेंट होगी। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। कीर्ति बढ़ेगी।
वृषभ राशि : वित्तीय मामले बिना किसी बाधा के आसानी से आगे बढ़ेंगे। जिसे आप किसी काम का नहीं समझते थे, आज वही आप के कार्यों में सहभागी बनेगा। यात्रा का योग बन रहा है। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकते है, सतर्क रहें। आज कार्य सिद्धि होंगे।
मिथुन राशि : क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए पर्याप्त अवसर मिलेंगे। राजनेताओं को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आज आपका दिन मध्यम है। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात और आत्मबल में मजबूती आयेगी। लापरवाही से काम न करें। वाहन सुख संभव है।
कर्क राशि : अविवाहित युवक और युवतियों को अपना जीवनसाथी मिल सकता है।आलस्य त्यागें और समय पर अपना काम करें। आप की मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें।
सिंह राशि : त्वरित पैसा बनाने की योजनाओं या आकर्षक प्रस्तावों से दूर रहना बेहतर है। इससे आने वाले महीनों में समस्या हो सकती है। आज आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उम्मीद है। विदेश जाने के योग बनेंगे।
कन्या राशि : वित्तीय लाभ प्राप्त हो सकते हैं और नई साझेदारी भी होने की संभावना है। लेकिन बढ़े हुए व्यय के कारण साझेदारी में कुछ समस्याएं पनप सकती है। सामाजिक कुछ लोग आप के किये कार्यों से नाखुश रहेंगे। आज कार्यों को परिजनों में प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढ़ेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी।
तुला राशि : नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों के साथ अपने संबंधों के मामले में कठिन समय का सामना करना पड़ सकता है। अपने बॉस पर हावी होने की कोशिश न करें, वरना आप खुद मुसीबत में पड़ सकते हैं। आप की दिनचर्या में बदलाव होगा। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ संभव है।
वृश्चिक राशि : सामान्य रूप से लोगों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे और आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। यह अवधि निवेश प्रयासों के लिए भी परिपक्व है। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म में समय व्यतीत होगा।
धनु राशि : लाभप्रद सौदे हाथ लगेंगे। प्रभावशाली एवं महत्वपूर्ण व्यक्तियों से आपका मिलना होगा और इससे आपको फायदा भी होगा। आप को पारिवारिक जिम्मेदारी बढऩे से व्यस्तता बढ़ेगी। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल रहेगा।
मकर राशि : शत्रु आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। आर्थिक संचय में वृद्धि मन्द गति से हो सकती है। आप की मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। आज किसी हनुमान मंदिर में जाकर सिंदूर और तेल अर्पण करें, सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपको सफलता प्राप्त होगी। दूसरों के झंझटों में न पड़ें।
कुम्भ राशि : आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें। आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का सुचारू रूप से लाभ उठाएंगे। मांगलिक आयोजनों के लिए रूपरेखा में परिवर्तन होगा। अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे।
मीन राशि : आकस्मिक लाभ के अलावा साझेदारी से आपके लिए कुछ बेहतरीन प्रोत्साहन मिल सकते हैं, जो आपकी वित्तीय स्थिति को काफी मजबूत कर सकते हैं। आलस्य से बचकर रहें, वरना बने बनाए काम बिगड़ जाएंगे। कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें।
आज का पंचांग
===========
03 अप्रेल 2023, सोमवार
************************
तिथि      द्वादशी    06:27 AM
नक्षत्र      मघा       07:24 AM
करण      बालव     06:27 AM
              कौलव    07:21 PM
पक्ष         शुक्ल
योग         गण्ड    03:39 AM
वार          सोमवार
सूर्योदय     06:09 AM
सूर्यास्त      06:39 PM
चन्द्रमा       सिंह
राहुकाल    07:43 – 09:17 AM
विक्रमी संवत्  2080
शक सम्वत  1945 (शोभकृत)
मास      चैत्र
शुभ मुहूर्त
अभीजित   11:59 – 12:49 PM
आज और कल का दिन खास 
*************************
03 अप्रेल 2023 : अनंग त्रयोदशी आज।
03 अप्रेल 2023 : सोम प्रदोष व्रत आज।
04 अप्रेल 2023 : महावीर जयंती कल।
 -राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments