
-राजेन्द्र गुप्ता-

आज का राशिफल
============
04 फरवरी, 2023, शनिवार
************************
मेष: मन अशान्त रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता का सान्निध्य एवं सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि हो सकती है।
वृष: आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित होंगे।
मिथुन: धैर्यशीलता में कमी आयेगी। परिवार की समस्याओं से परेशान रहेंगे। रहन-सहन अस्त-व्यस्त रहेगा। यात्रा अधिक रहेगी।
कर्क: आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश प्रवास हो सकता है।
सिंह: मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
कन्या: क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
तुला: परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मानसिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।
वृश्चिक: आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आयेगी। सत्ता की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।
धनु: कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
मकर: क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। सन्तान को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। खर्च अधिक रहेंगे।
कुंभ: शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं।
मीन: आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
आज का पंचांग
===========
04 फरवरी 2023, शनिवार
************************
तिथि चतुर्दशी 09:33 PM
नक्षत्र पुनर्वसु 09:17 AM
करण गर 08:17 AM
वणिज 09:33 PM
पक्ष शुक्ल
योग प्रीति 01:50 PM
वार शनिवार
सूर्योदय 07:07 AM
सूर्यास्त 06:02 PM
चन्द्रमा कर्क
राहुकाल 09:51 – 11:13 AM
विक्रमी संवत् 2079
शक सम्वत 1944 (शुभकृत)
मास माघ
शुभ मुहूर्त
अभीजित 12:13 – 12:57 PM
आज और कल का दिन खास
*************************
04 फरवरी, 2023 : विश्व कैंसर दिवस आज।
05 फरवरी, 2023 : पूर्णिमा व्रत कल।
-राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
Advertisement