राशिफल व पंचांग***23 फरवरी, 2023, गुरुवार

horoscope
 -राजेन्द्र गुप्ता-
राजेन्द्र गुप्ता
आज का राशिफल
============
23 फरवरी, 2023, गुरुवार
************************
मेष राशि: वाणी में संयम रखते हुए क्रोध से बचें। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से अपने संबंध ना तोड़ें। पैर में चोट लग सकती है। समाज में आपका नाम होगा। नौकरी के साक्षात्कार में सफलता का योग है।
वृषभ राशि: जिन लोगों का सहयोग आप ने किया था आज वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें। या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग है।
मिथुन राशि: अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।
कर्क राशि: किसी के बहकावे में आप बहुत जल्दी आ जाते है। समय रहते जरूरी कार्य पुरे करें। निजी जीवन में दुसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा। जीवनशैली में परिवर्तन के योग है। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है।
सिंह राशि: सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास होगा।
कन्या राशि: आप की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्तोत्र स्थापित होंगे। पारिवारिक सोहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।
तुला राशि: समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। अपनी बारी का इंजतार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है।
वृश्चिक राशि: समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें तो पारिवारिक तनाव ख़त्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाएं, चमत्कारिक लाभ होगा।
धनु राशि: व्ययस्ता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके न की बनावटी बातें करें। वाणी में मधुर रहें। यात्रा के योग है।
मकर राशि: सेहत को नजरअंदाज न करें। अनावाश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं है। मेहमानों की खातिरदारी करनी पड़ेगी। अपने संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी।
कुंभ राशि: जल्दबाजी में किये फैसलो से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आप की बातों को सुना जायेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा।
मीन राशि: अपने हिसाब से जिंदगी जीना पसंद रहेगा। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आप का विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रुचि कम रहेगी।
आज का पंचांग
===========
23 फरवरी 2023, गुरुवार
************************
तिथि       चतुर्थी      01:36 AM
नक्षत्र       रेवती       03:45 AM
करण       वणिज     02:26 PM
               विष्टि       01:36 AM
पक्ष         शुक्ल
योग         शुभ   08:57 PM
वार          गुरुवार
सूर्योदय     06:52 AM
सूर्यास्त     06:16 PM
चन्द्रमा      मीन   03:45 AM
राहुकाल    02:00 – 03:25 PM
विक्रमी संवत्  2079
शक सम्वत  1944 (शुभकृत)
मास     फाल्गुन
शुभ मुहूर्त
अभीजित   12:12 – 12:57 PM
आज और कल का दिन खास 
*************************
23 फरवरी, 2023 : आज होंगे पंचक समाप्त।
23 फरवरी, 2009 को भारतीय तीरंदाज ने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एशियाई ग्रां प्री तीरंदाजी चैम्पियनशिप में टीम स्पर्धा में तीन रजत पदक जीते।
24 फरवरी, 2023 : याज्ञवल्क्य जयंती कल।
 -राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076
Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments