भामाशाह मंडी में सोयाबीन और सरसों में तेजी का रुख

लहसुन की आवक लगभग 3000 कट्टे की रही। अन्य जिस की आवक मंडी के अन्दर लगभग 150000 बोरी की रही

mandi

-महेश खंडेलवाल-

महेश खंडेलवाल

कोटा। भामाशाह मंडी कोटा में मंगलवार 22 नवंबर को सोयाबीन तथा सरसों में तेजी रही। लहसुन के भाव भी बढकर बोले गए। लेकिन धान सुगंधा और पूसा में मंदी रही। धान सुगन्धा व पूसा (1) 50 मंदा रहा। सोयाबीन 50, सरसों 100 रुपए तेज रही। लहसुन बेस्ट 500 रुपए तेज रहा। लहसुन की आवक लगभग 3000 कट्टे की रही। अन्य जिस की आवक मंडी के अन्दर लगभग 150000 बोरी की रही। भाव इस प्रकार रहे
गेहूं मिल दडा 2425 से 2460 गेहूं एवरेज 2450 से 2525 रुपए। बेस्ट टुकड़ी 2525से 2550 सोयाबीन 4800से 5700, सरसो 6000 से 6550 धान नया (1509) 2800 से 3150 , धान सुगन्धा 2700से 2870, धान ( 1718) 2800 से 3351 धान ( 1121 ) 2800 से 3575,धान (पूसा-1) 2600 से 3300 रुपए।
मक्का लाल 1850 से 2150 मक्का सफेद 2300से2600 अलसी 5200से 6200 तिल्ली 11000से 13000 ग्वार 4500से 5400 मैथी 4000से 4800 कलौंजी 9000से 11800 जौ 2000से 2400 ज्वार नई शंकर 2400 से 2700, बाजरा 1900से2000 मसूर 5000से 6000 , मूंग हरा 5000 से 6400 रुपए।
चना दैशी नया बेस्ट 4200से 4400 चना देशी मिडियम 4150से 4270 चना पेप्सी 4000 से 4401 चना मौसमी 4100 से 4300 चना कांटा नया 4000 से 4200 उड़द एवरेज 4000से 5500 बेस्ट 6000से 6600 धनिया बादामी 9000 से 9800 ईगल 9800 से 10000 नया रंगदार 11500 से 12500 रुपए। लहसुन 500 से 5000 लहसुन बेस्ट 5000 से 7200 रुपए रहा।

 

कोटा सर्राफा

चाँदी 60500 रुपए
सोना केडबरी 52600 रुपए
सोना शुद्ध 52850 रुपए

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments