कोटा आकाशवाणी कॉलोनी में महिला की सोने की चेन लूट की वारदात

-दुष्यन्त सिंह गहलोत-

कोटा. शहर के आकाशवाणी कॉलोनी में गुरुवार देर रात को अपने घर के बाहर घूम रही एक महिला की सोने की चेन दो बदमाश लूट कर फरार हो गए उसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पीड़ित महिला इंद्रजीत कौर पत्नी मनजीत सिंह गुरुवार रात्रि को अपने घर के बाहर घूम रही थी कि बाइक पर सवार दो युवक आए। एक बाइक से उतरा और चैन को गले से तोड़कर फरार हो गया। महिला ने बदमाशों का पीछा भी किया परंतु बदमाश भागने में सफल हो गए। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। नयापुरा थाना सीआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने इलाके के सभी सीसीटीवी खंगाले हैं आरोपियों को चिन्हित कर शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted