ब्रह्मवृक्षम का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास संपन्न

01

-विष्णुदेव मंडल-

विष्णु देव मंडल

(चेन्नई निवासी स्वतंत्र पत्रकार)

चेन्नई! इरुकंचेरी स्थित एबीआर महल में ब्रह्मवृक्षम के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ! इस अवसर पर भारी संख्या में उत्तरप्रदेश के ब्राह्मण समाज ने उपस्थिति दर्ज कराई, होली मिलन को यादगार बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के भदोही और बेंगलुरु से पारंपरिक होली गीत गाने के लिए कलाकारों को बुलाया गया था जिन्होंने अपने दमदार प्रस्तुति के बल पर हजारों की संख्या में जुटे लोगों को भरपूर मनोरंजन किया!

02

होली के गीतों पर महिलाओं और पुरूषों ने जमकर ठुमके लगाए, आजु  बिरज में होली रे रसिया… रंग बरसे भिंगे चुनरवाली ..   और बम बम बोल रहा काशी …..जैसे होली गीतों पर महिलाओं ने जमकर नाचे! ब्रह्मवृक्षम का महिला सदस्य रेखा राय एवं अन्य सहेलियों ने इस अवसर पर कई होली गीत गाए वही बच्चियों ने फिल्मी गीतों पर रिकॉर्डिंग डांस करते नजर आए!
भदोही, उत्तरप्रदेश से आए कलाकारों ने होली के पारम्परिक गीत बलहरिया आदि गाकर माटी का याद दिलाया. कार्यक्रम का शुरुआत 4:00 बजे संध्या से रात्रि 9:00 बजे तक चला जिनमें  भारी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए!   इस आयोजन को  सफल बनाने में ब्रह्म वृक्षम का अध्यक्ष एके तिवारी,संयोजक राजकुमार पांडे एवं रमेशचंद्र शुक्ला,सचिव वीके तिवारी,कोषाध्यक्ष डीके तिवारी, एसपी तिवारी, वी एस दुबे, देवी प्रसाद दुबे,पूर्व अध्यक्ष जेपी तिवारी, अशोक राय एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा!
https://www.youtube.com/watch?v=tZWOAFJKWwM
Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments