
-विष्णुदेव मंडल-

चेन्नई। लोक आस्था का महापर्व छठ के तीसरे दिन छठ व्रतियों ने डुबते सूर्य को अर्घ प्रदान कर पर्व को आगे बढ़ाया।
चेन्नई में भारी बारिश के बावजूद छठ पूजा करने वाले परिवारों ने अपने निजी वाहनों से छठ घाट पर जुटना प्रारंभ कर दिया।
उत्तर चेन्नई के सुरापेट एक्वाग्रीन स्विमिंग पूल पर भारी संख्या में श्रद्धालु एवं छठ व्रतियो के परिजनों जुटे, लगभग 5.30 बजे छठव्रत करने वाले महिलाओं ने जल में प्रवेश किया एवं डूबते सूर्य को प्रणाम करते हुए सूर्य उपासना के इस महापर्व की महानता दर्शाते हुए अपने संग लाए प्रसाद को बारी-बारी से भगवान भास्कर का अर्थ दिया गया।
कमोबेश बारिश के कारण छठ पूजा करने वाले परिजनों को छठ घाट पर पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ा बावजूद इसके चेन्नई के अलग-अलग स्विमिंग पूल में हो रहे छठ पूजा में भारी भीड़ जुटी।
एनूर स्थित एर्नाऊर के नेताजीनगर के स्विमिंग पूल पर भी छठ पूजा करने वाले छठव्रतियों की संख्या सैकड़ों में थी।
बारिश के कारण यहां भी छठ मनाने वाले लोग तेजी से भगवान भास्कर का अर्क प्रदान किया एवं पूजा को आगे बढ़ाया।
चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पास मूर बाजार के मायलेडी स्विमिंग पूल पर भी भारी संख्या में छठ पूजा करने वाले लोगों को पहुंचने की खबर है। यहां भी पार्क टाउन जॉर्ज टाउन साहूकारपेट चूलै, रायपुरम,एमसी रोड व्यसरपाडि आदि जगहों से लोगों छठ मनाने पहुंचे।
वहीं कई परिवार अपने घर के छतों पर ही छठ पर्व मनाते नजर आए। उल्लेखनीय है कि छठ महापर्व मंगलवार को नहाय खाय आरंभ हुआ था जो शुक्रवार को भगवान भास्कर के उदय गामी रूप को अर्क देकर पूर्णाहुति कर दी जाएगी। उल्लेखनीय यह भी है कि इस पर्व में किसी पंडितों का भी जरूरत नहीं पड़ती छठ व्रत करने वाली महिलाएं ही सूर्य के डूबते और उगते रूप को ही पूजा किया जाता है। पहले यह पर्व सिर्फ बिहार एवं झारखंड में मनाई जाती थी लेकिन अब इसकी डेरा देश विदेश एवं अन्य राज्यों में भी फैल गया है।