कोटा। होली महोत्सव शास्त्रीनगर दादाबाडी कोटा में सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। शास्त्री नगर में मकान नंबर एक से 45 तक लोगों ने होली दहन कार्यक्रम में उत्साह से भाग लिया।
इस क्षेत्र में होली दहन का कार्यक्रम कई वर्षों बाद आयोजित किया। इसमें मुख्य भूमिका बच्चों की रही जिन्होंने पहले होली को रंगीन रोशनी से सजाया और रंगोली सजाई। उन्होंने घर घर जाकर लोगों को पहली बार आयोजित हो रहे कार्यक्रम में भाग लेने के लिए न केवल निमंत्रण दिया बल्कि सम्मान के साथ आग्रह भी किया।
जैसे ही होली दहन हुआ महिलाओं ने मंगल गीत गाए और होली के परंपरागत गीतों पर नृत्य किया। इस अवसर पर एकत्र हुए मोहल्लावासियों ने एक दूसरे को होली की बधाई देने के अलावा अबीर गुलाल का टीका लगाकर शुभकामनाएं दी। लोगों का मुंह मीठा कराया गया और होली का प्रसाद वितरित किया।