सूर्य के उदयगामी स्वरूप को अर्घ्य के साथ चेन्नई में छठ पर्व सम्पन्न

whatsapp image 2024 11 08 at 16.12.32

-विष्णुदेव मंडल-

vishnu dev mandal
विष्णु देव मंडल

चेन्नई। चार दिवसीय लोक उपासना का महापर्व छठ उगते सूर्य के अरग के साथ संपन्न हुआ। छठव्रती और उनके परिजन शुक्रवार तड़के लगभग 4 बजे से छठ घाट पर जुटने लगे।

छठ पूजा का सबसे आकर्षक एवं भीड़ भरा छठ महोत्सव उत्तर चेन्नई के पुझल अंबतुर रोड सूरापेट एक्वाग्रीन स्विमिंग पूल पर मनाया गया। जहाँ हजारों की संख्या में श्रधालु एकत्र हुए। 36 घंटों से भी अधिक समय तक निर्जला रहे छठव्रती 5.30 बजे तक भगवान भास्कर का उगने का इंतजार करती रहीं। सूर्य नमस्कार के बाद छठव्रती बारी बारी से प्रसाद की टोकरियों को सूर्य भगवान को अरघ देना प्रारंभ किया। एक घंटे तक प्रसाद के अरघ देने का सिलसिला चलता रहा।

प्रसाद और ठेकुआ का वितरण बता दें की एक्वा ग्रीन स्विमिंग पूल पर छठ व्रत के समापन के बाद छठ पूजा समिति जहां लोगों के बीच फलों के वितरण किया। वहीं सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अधिकारियों ने छठ घाट पर आए श्रद्धालुओं के बीच ठेकुआ का वितरण किया।

चेन्नई के मशहूर पर्यटन स्थलों में एक मरीना बीच पर भी भारी संख्या में श्रद्धालु छठ व्रत मनाए। रायपेटा, थाउजेंड लाइट्स ट्रिपलिकेन मईलापुर, मंदैवली, एगमोर आदि इलाकों में निवास कर रहे प्रवासी बिहारियों ने मरीना तट पर छठ पर्व मनाया। इसके अलावा एनूर, कावाकरै, आदि इलाकों में भी सर्रा के उदयमान स्तरूप को अर्ध देकर छठ पर्व का समापन किया गया।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments