स्वामी विवेकानंद की जयंती पर ड्रोन से की गई पुष्प वर्षा

whatsapp image 2023 01 12 at 21.27.13 (1)

-कृष्ण बलदेव हाडा-

कोटा। राजस्थान के कोटा में चार दिवसीय मकर सक्रांति महोत्सव के पहले दिन गुरुवार को कर्मयोगी सेवा संस्थान की ओर से नयापुरा में स्वामी विवेकानंद जयंती पर उनकी प्रतिमा पर ड्रोन से पुष्प वर्षा की गई।

स्वामी विवेकानंद जयंती पर नयापुरा चौराहे पर स्थापित स्वामी विवेकानंद की 54 फुट ऊंची प्रतिमा के साथ ही चारों दिशाओं में स्थापित चार प्रतिमाओं पर गुरूवार शाम 6 बजे से 7 बजे तक ड्रोन द्वारा पुष्प वर्षा की गई। संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष राजाराम जैन कर्मयोगी, संयोजिका अंतर्राष्ट्रीय लोक कलाकार अलका दुलारी जैन कर्मयोगी ने बताया कार्यक्रम शहनाई वादन के साथ शुरू हुआ जिसके मुख्य अतिथि नयापुरा व्यापार संघ के उपाध्यक्ष महेश आहूजा, सचिव ज्ञानचंद जैन थे।

दीप ज्योति कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस यूनियन के अध्यक्ष अशोक चांदना ने दीप प्रज्वलन कर दीप ज्योति कार्यक्रम का शुभारंभ करवाया दीप प्रज्वलित करने वाले सीता भाटी,सुरेश जैन, महेश अनीजवाल, किशोर चावला,संजय कुमार, विजय कुमार जैन, जितेंद्र जैन विकास जैन रहे कर्म योगी सेवा संस्थान कोटा उत्तर अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, लक्ष्मी नारायण गर्ग, हेमंत सिंह, लक्ष्मण सिगौर द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा को 251 पुष्प मालाओं से सर्किल को सुसज्जित करते हुए 31 किलो का 12 फुट लंबा पुष्प हार विवेकानंद की प्रतिमा पर समर्पित किया इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष राजाराम जैन कर्मयोगी अलका दुलारी जैन द्वारा 21 किलो तिल्ली के लड्डू चौराहे पर आमजन को वितरित किए गए।

Advertisement
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments